समाजवादी पार्टी को लगा करारा झटका , पूर्व राज्यमंत्री संदीप शुक्ला आप पार्टी में हुए शामिल

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– समाजवादी पार्टी को आज बहुत बड़ा झटका लगा है , आपको बता दें कि आज समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री एवं राजकीय निर्माण निगम के पूर्व डिप्टी चेयरमैन संदीप शुक्ला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

 

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी की टोपी एवं पटका पहनाकर संदीप शुक्ला का पार्टी में शामिल होने पर अभिनंदन किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि इससे पहले भी विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संस्थानों से जुड़े लोग अरविंद केजरीवाल की सरकार द्वारा बिजली के क्षेत्र में, पानी के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में, चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए अद्भुत परिवर्तनों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

 

आज उसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े एक महत्वपूर्ण नेता जो समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार के समय राज्य मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं, आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मैं हृदय की गहराइयों से इनका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूं।

 

संदीप शुक्ला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर मैंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। जिस प्रकार से आज गरीबों का, दलितों का, किसानों का हर पिछड़े वर्ग का शोषण किया जा रहा है, सरकार की तानाशाह नीतियां जबरदस्ती जनता पर थोपी जा रही हैं, देश में हर एक व्यक्ति की नजरें भाजपा का विकल्प तलाश रही है।

 

मुझे लगता है कि आज देश में यदि भाजपा का कोई विकल्प नजर आता है, तो वह केवल और केवल आम आदमी पार्टी ही है। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश से आता हूं। उत्तर प्रदेश की राजनीति को बहुत करीब से देखा है। आज उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है और जिस प्रकार से भाजपा ने उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिकता का माहौल बनाया हुआ है, मंदिर-मस्जिद के नाम पर आपस में लोगों को लड़वा रही है, वह बेहद ही चिंताजनक है।

 

पिछले एक साल में जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में संघर्ष कर रही है और जो माहौल, जो आंदोलन संजय सिंह ने प्रदेश में खड़ा किया है, उससे प्रभावित होकर मैंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। यदि उत्तर प्रदेश की जनता का विकास कोई कर सकता है तो वह केवल और केवल आम आदमी पार्टी ही है।

 

जिस प्रकार से दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने दिल्ली की जनता के विकास में जो अद्भुत काम किए हैं, आज उत्तर प्रदेश की जनता को भी उन्हीं परिवर्तनों की जरूरत है। आज उत्तर प्रदेश की जनता भी प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का इंतजार कर रही है।

 

उन्होंने कहा जिस प्रकार से आज उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार के संरक्षण में सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है, मंदिर मस्जिद के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है, सेकुलरिज्म को खत्म करने की साजिश रची जा रही है, उसे रोकने के लिए उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की सत्ता को उखाड़ना बेहद जरूरी है। यह काम केवल और केवल मेहनत और संघर्ष के द्वारा ही किया जा सकता है और आज देश में संघर्ष केवल आम आदमी पार्टी ही कर रही है।

 

 

उत्तर प्रदेश में ना तो बहुजन समाज पार्टी और ना ही समाजवादी पार्टी भाजपा का विकल्प बन पाई। लोगों को केवल आम आदमी पार्टी से ही उम्मीद है। मैं संजय सिंह को और पूरी आम आदमी पार्टी को यह विश्वास दिलाता हूं कि पूरे तन मन धन से और पूरी ईमानदारी के साथ आम आदमी पार्टी के सिद्धांतो को जन जन तक पहुंचाने के लिए काम करूंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.