रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष के द्वारा महिलाओं की मद्द होगी-डीएम।
जिलाधिकारी एन पी सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिये रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना रूाुरु की है।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से आहवान किया है इसका अधिक से अधिक लाभ उठाये। इस योजना मे जघन्य हिंसा की शिकार महिलाआंे को 10 लाख रूपये, तक की मदद दी जायेगी। इसके अलावा रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान
कोष योजना से जघन्य हिंसा की शिकार महिलाआंे व बालिकाओं को आर्थिक और
चिकित्सकीय सुविधा दी जायेगी। इस कोष का उपयोग ऐसी पीडि़ताओं के भरण-पोषण,
शिक्षा और स्वास्थ्य, पुर्नरूद्धार के साथ उनके बच्चों के भरण पोषण व
शिक्षा के लिए भी किया जाएगा। जो मािहलाएं व बालिकाएं सीधे हिंसा की
शिकार नहीं हैं, लेकिन उनकी आर्थिक हालत दयनीय है, उन्हें भी लाभ दिया
जाएगा। साथ ही सभी महिला पेंशनर, और उनके बच्चों, सरकारी आवासों में रहने
वाली महिलाओं, बीपीएल, बाल गृहों आदि में रहने वाली महिलाओं को भी लाभ
दिया जाएगा।
Comments are closed.