जी.एल.बजाज इंस्टीट्यूट बजाज इंस्टीट्यूट में एकेटीयू की तीन दिवसीय जोनल खेलकूद प्रतियोगिता शुभारम्भ

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 1

2

AixJD1_nQW8cjgMt24RstXYrIJQ8oOdVpA9uUNeYGW2g

जी.एल.बजाज इंस्टीट्यूट बजाज इंस्टीट्यूट में  एकेटीयू  की तीन दिवसीय जोनल खेलकूद  प्रतियोगिता शुभारम्भ
स्वस्थ मस्तिष्क हेतु स्वस्थ शरीर का होना अनिवार्य  है, इसी सूत्र को  ध्यान में रखते हुए डाॅ अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने तीन-दिवसीय जोनल खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के लिए जी एल बजाज इन्स्टीट्यूट आफ टेक्नाॅलाजी एण्ड मैनेजमेण्ट सस्थान को  केन्द्र चुना  गया। प्रतियोगिता  के प्रथम दिन एकेटीयू से सम्बद्धित 14 शैक्षणिक सस्थानो  ने प्रारम्भिक प्रतियोगिताओं में  भागीदारिता हेतु सस्थान परिसर में एकत्रित हुए। संस्थान के निदेशक डाॅ राजीव अग्रवाल  ने प्रतियोगिता का  शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्य क्रम का संयोजन कम्प्यूटर साइंस  के  विभागाध्यक्ष डॉ  ए एल एन राव ने किया।प्रतियोगिता के प्रथम दिन की प्रतियोगिता  में बैडमिण्टन में 14 संस्थानो  के 66 प्रतिभागियों एक दूसरे को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए एक दूसरे को  कड़ी  टक्कर दी। जी एल बजाज, गलगोटिया जेएसएस, आरआईईटी, जीएनओ आईटी, आईआईएमटी तथा एक्यूरेट सस्थान ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। वही टेबुल टेनिस प्रतियोगिता में 10 सस्थानो  के 33 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें जी एल बजाज, गलगोटिया, जीएनओ आईटी के अलावा विसेसरैया काॅलेजो  ने अगले दौर में प्रवेश किया। अन्य खेलो जैसे  बास्केट बाल, वालीबाल, चेस इत्यादि प्रतियोगिताओ  में छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। बास्केटबाल में जीएनआटी ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की तथा समाचार लिखते जाने तक विसेसरैया तथा जी एल बजाज के बीच मुकाबला जारी रहा। वालीबाल में एनआईटी, आईटीएस तथा जी एल बजाज बढत बनाते हुए सेमीफाइनल मे पहुॅचे । चेस का मुकाबला जे एसएस के छात्र अच्चुस  ने जीता। अथलेटिक्स की प्रतियोगिताओ  में छात्र-छात्राओं  उत्साह सराहनीय रहा। शार्टपुट मुकाबले में  7 सस्थानो के 22 छात्रों ने  भागीदारिता की। पुरूष वर्ग  में एक्यूरेट के मोहित प्रथम तथा जी एल बजाज के गौरव द्वितीय स्थान पर रहे। वही महिला वर्ग  में जेएसएस की श्रद्धा प्रथम एवं जी एल बजाज की यसू  शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में 24 छात्र तथा 14 छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें पुरूष वर्ग  में जी एल बजाज के मानवीर सिह ने प्रथम, एनआईईटी के मोहित सिह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग  की विजेता जेएसएस नोएडा की श्रद्धा रहीं तथा द्वितीय स्थान आरआईटी की लता मंगेस  ने हासिल किया। 400 मीटर की दौड़ प्रतोयोगिता  के पुरूश वर्ग  में एनआईटी के राजकुमार, के मा ेहित क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वही ं महिला वर्ग  में आरआईईटी के नीरज भाटी ने प्रथम तथा जी एल बजाज की रिमझिम भाटी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुरूषों की 100 मीटर बाधा दौड़ प्रतियागिता में जी एल बजाज प्रथम तथा जेएसएस के छात्र द्वितीय स्थान पर रहे आ ैर महिला वर्ग  में जेएसएस प्रथम तथा आरआईईटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Comments are closed.