जी. एल. बजाज संस्थान मंे पीजीडीएम के सफल छात्रों हेतु छठें दीक्षांत समारोह एवं एल्यूमिनाई मीट का सफल आयोजन

नाॅलेज पार्क ग्रेटर नोएडा स्थित जी. एल. बजाज इन्स्टीट्यूट आफ मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च ग्रेटर नोएडा पीजीडीएम के छठें बैच (बैच 2012-14) के छात्रों का दीक्षांत समारोह एवं संस्थान के पूर्व छात्रों के मिलन समारोह रविवार दिनांक 8 फरवरी को सफल आयोजन किया गया।
ज्ञातव्य है कि दीक्षांत समारोह छात्रों की उत्कृष्टता को प्रमाणित करने का प्रतीक होता है। इस समारोह में संस्थान के पीजीडीएम के 200 से अधिक सफल छात्रों को डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्रों के साथ-साथ उत्कृष्ट एवं शीर्ष स्थान हेतु मेडल से सम्मानित किया गया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय विश्वविद्यालय संघ के महासचिव प्रोफेसर फुरकान कमर रहे। इसके अलावा संस्थान के एकेडेमिक एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य, विभिन्न अग्रणी शिक्षण संस्थाओं के निदेशक एवं शिक्षकगण, कारपोरेट जगत के गणमान्य सदस्य, अग्रणी मिडिया सदस्य, सभी सम्मानित किए गया छात्रों के अलावा उनके अभिभावक भी इस समारोह में सम्मिलित हुए।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर फुरकान कमर ने उच्च शिक्षा के प्रसार में निजी कारपोरेट निकायों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जी एल बजाज संस्थान प्रोद्योगिकी विज्ञान और प्रबन्धन के क्षेत्र में छात्रों को वैश्विक मानकों तक पहुॅचाने के लिए निरन्तर प्रतिबद्धित रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की महत्ता व्यक्ति के आचरण, व्यवहार एवं विवेक तीनों को अपने जीवन में परिलक्षित करना है। शिक्षा व्यक्ति के जीवन में सटीक चुनाव और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करती है। भविष्य में भारत वैश्विक, आर्थिक और राजनैतिक नेतृत्व के लिए तैयार है। प्रबन्धन स्नातकों को भविष्य में अपनी जगह प्रस्थापित करने के लिए उपयुक्त अवसर प्राप्त होगा। इसकी वजह से प्रबन्धन के छात्र भाग्यशाली हैं।
संस्थान के वाइज चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल ने आज की शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि जी एल बजाज हमेशा से उत्कृष्ट शिक्षा पर बल देता रहा है। जी एल बजाज संस्थान वर्ष 1997 में मथुरा में स्थापित होकर, वर्ष 2005 से ग्रेटर नोएडा में शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों जैसे तकनीकी, प्रबन्धन, फार्मेसी, मेडिकल एवं डेण्टल साइंस, बी.एड. एवं आर्किटेक्चर आदि शिक्षा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। आज संस्थान में 13500 छात्रों के अलावा 900 शिक्षकगण है, जिनके प्रति मैं आभार व्यक्त करना चाहूॅगा। उन्होंने कहा कि मैं कामना करता हूॅ कि आज के मुख्य अतिथि के आर्शीवाद से आज प्रबन्धन के सफल छात्र अपने जीवन में सफल होकर निरन्तर अग्रसर होंगे।
संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर शेखर घोष ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि देश के अग्रणी समाचार पत्र टाइम्स आफ इण्डिया ने जी एल बजाज इन्स्टीट्यूट आफ मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च को भारत के शीर्षस्थ 50 प्रबन्धन संस्थानों से स्थान दिया है। आउटलुक मैगजीन की प्लेसमेण्ट रैंकिंग में संस्थान को पाचवाॅ

स्थान दिया गया है। इसके अलावा बिजनेस इण्डिया ने संस्थान को ।़ की रैंकिंग प्रदान की है और बिजनेस टुडे ने संस्थान को उत्तर भारत के अग्रणी शिक्षण संस्थानो में स्थान दिया है। उन्होंने कहा कि कारपोरेट जगत की सहभागिता और उत्कृष्ट प्लेसमेण्ट जी एल बजाज संस्थान की विशेषता रही है।
पीजीडीएम (बैच 2012-14) में शैक्षणिक उत्कृष्टता हेतु छात्रों को सम्मानित किया गया, जिसमें सोनम डाबर को प्रथम स्थान हेतु स्वर्ण पदक, रूपू साहा को द्वितीय स्थान हेतु रजत पदक एवं ईशा मार्शलीन को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रबन्धन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे इण्टरनेशनल बिजनेस में टापर राजीव शर्मा, मार्केटिंग व आईटी की टापर सोनम डाबर, फाइनेंस की टापर आयूषी शर्मा, एच आर की टापर ईशा मार्शलीन एवं आपरेशन टापर अजय कुमार साह को शैक्षणिक उत्कृटता हेतु स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
जी एल बजाज संस्थान के निदेशक डाॅ. राजीव अग्रवाल ने अपने धन्यवाद प्रस्ताव में मुख्य अतिथि एवं सभी उपस्थित जनों का आभार प्रकट किया और संस्थान के उज्जवल भविष्य की कामना की।
दीक्षांत समारोह के पश्चात् अपरान्ह काल में एल्यूमिनाई मीट का आयोजन किया गया जिसमें देश के विभिन्न शहरों से पीजीडीएम के गत 5 बैच के 500 से अधिक पूर्व छात्रों ने भागीदारिता की। सभी पूर्व छात्रों ने एक साथ मिलकर ‘घर वापसी‘ जैसे वातावरण का लुत्फ उठाया। वर्तमान छात्रों द्वारा प्रस्तुत 2 घण्टे तक चलें रंगारंग कार्यक्रम पूर्व छात्रों ने आनन्द उठाया। संस्थान के लिए दो समारोहों के एक साथ आयोजन से रविवार, 8 फरवरी, 2015 एक विस्मरणीय दिन रहा।

Comments are closed.