नासा में हुनर दिखाएंगे ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया कॉलेज के छात्र
नासा ह्यूमन रोवर चैलेंज कंप्टीशन में हुनर दिखाने के लिए ग्रेटर नोएडा से गलगोटिया कॉलेज के छात्रों को मौका मिला है। इसमें हिस्सा लेने के लिए छात्रों की टीम मंगलवार को अमेरिका स्थित अलाबामा के लिए रवाना होगी। जहां छात्र खुद के बनाए वाहनों को दौड़ाएंगे। यहां पर छात्रों को ग्रहों का वातावरण प्रदान किया जाता है नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिस्ट्रेशन (नासा) की ओर से हर साल ह्यूमन रोवर चैलेंज कंप्टीशन आयोजित की जाती है। इस बार दुनियाभर से कुल 94 टीमों को चुना गया हैं, जिसमें भारत की 4 कॉलेजों की टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। गलगोटिया कॉलेज की टीम के सदस्य बिलाल ने बताया कि अब तक इस प्रतियोगिता में ह्यूमन पॉवर व्हीकल को मून बग्घी के नाम से जाना जाता था, जो सिर्फ चंद्रमा की सतह पर दौड़ सकता था। लेकिन इस बार इसे ह्यूमन रोवर व्हीकल नाम दिया गया है, जो किसी भी ग्रह की सतह पर दौड़ने के लिए सक्षम है। टीम में अंकित श्रीवास्तव, बिलाल हसन खां, कार्तिक माथुर, विश्वजीत सिंह डोंगरा, स्नेहा वर्मा, इंद्रजीत सिंह, अभिजीत लांगे, कुलदीप सिंह, अकील पठान शामिल हैं।अमेरिका में 16 से 18 अप्रैल तक चलेगा ह्यूमन रोवर चैलेंज कंप्टीशन
Comments are closed.