दिल्ली : इस्तेमाल हो चुके सर्जिकल दस्ताने बेचने वाले गैंग का हुआ पर्दाफाश , तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली :– दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है , जी हाँ दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया , जिसको पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे।

 

आपको बता दे की कोरोना महामारी के दौरान इस्तेमाल हो चुके सर्जिकल दस्ताने बेचने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

दरअसल यह गैंग द्वारा इस्तेमाल हो चुके इन सर्जिकल दस्तानों को साफ कर और पैकेट में बंद कर फैक्ट्रियों, सैलून और होटलों में सस्ते दामों पर बेचा जाता था।इनकी पैकिंग इस तरीके से की जाती थी कि कोई भी इनको पहचान नहीं पाता था।

 

वही इस अपराध में आरोपियों की पहचान मनीष कुमार , अरुण श्रीनिवासन और दिनेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने बताया कि इस संबंध में एक मुखबिर के जरिए जानकारी मिली थी कि डाबरी और बिंदापुर की दो इमारतों में पहले से इस्तेमाल हो चुके दस्तानों को धोकर पैकेट में बंद किया जा रहा है।

 

टीम ने इन स्थानों पर छापेमारी कर इस्तेमाल हो चुके 848 किलोग्राम दस्ताने बरामद किए। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.