ग्रेटर नोएडा में गंगा जमुनी कवि सम्मेलन में देश के श्रेष्ठ कवियों ने काव्य-रस से किया सरोबार

LOKESH GOSWAMI

 ग्रेटर नोएडा में गंगा जमुनी कवि सम्मेलन में देश के श्रेष्ठ कवियों ने काव्य-रस से किया सरोबार  स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक की जयंती पर सेक्टर बीटा 2 में “ आयोजन … किया गया। उत्तर प्रदेश के  शिक्षा मंत्री रामसकल गुर्जर ने दीप प्रज्वल्लित कर किया।  अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने और सञ्चालन सर्वेश अस्थाना ने किया। कवि सम्मलेन की शुरुआत रात नौ बजे हुई समिति के अध्यक्ष राजकुमार भाटी ने बताया की क्रांतिकारी, लेखक कवि पत्रकार विजय सिंह पथिक की जयंती पर 27 फ़रवरी को विगत 10 वर्षों से  किया जाता है। इसमें एक स्थानीय युवा कवि को प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है। इस बार का युवा कवि सम्मान देव नागर को प्रदान किया गया। श्रोताओं ने उनकी रचनाओं का भरपूर आनंद लिया। तालियों की गड़गड़हट से रचनाकारों को प्रोत्साहन मिला। उदयप्रताप सिंह की इन पंक्तियों पर लोग देर तक तालियां बजाते रहे अमेरका से आये कवि अभिनव शुक्ल ने कई सुन्दर रचनाएँ प्रस्तुत की। मुज़्ज़फ़्फ़रनगर से पधारे खुर्शीद हैदर की ये पंक्तियाँ भी ख्होब सराही गयी फैज़ाबाद से आये जनवादी शायर जमुना प्रसाद उपाध्ययाय की इन पंक्तियों पर लोग देर तक ताली बजाते रहे नश्तर अमरोहवी ने नश्तर की तरह पैनी अपनी व्यंग रचनाओं से लोगों पर चोट की। दिनेश रघुवंशी के माँ पर सुनाये गए छंद भी खूब पसंद किये गए। डा. सुमन दुबे, मासूम गाजियाबादी, सर्वेश अस्थाना, आदिल, राशिद, अभय सिंह निर्भीक और देव नागर ने भी शानदार काव्य पाठ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत चेयरमैन रविन्द्र भाटी, पूर्व चेयरमैन विजेंद्र भाटी, वीरेंद्र डाढ़ा, सरदार मंजीत सिंह, मनोज गर्ग, दिनेश गुर्जर, अजीत दौला, मुकेश शर्मा, वेगराज गुर्जर, रामशरण गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.