नगर विकास मंत्री को लिखा शिकायती पत्र.
दादरी नगर पालिका द्वारा कराये गये गुर्जर काॅलोनी
में विकास कार्यों की शिकायत स्थानीय सभासद सुमित बैसोया द्वारा
प्रदेश के नगर विकास मंत्री से की गई है। इस सम्बंध में उन्होंने
नगर विकास का मंत्री लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि नगर पालिका के जेई
व ठेकेदार की मिली भगत से हो रहे घटिया विकास कार्य कराये जा रहे है,
जिसके चलते सड़क बनने का कार्य पूर्ण होने से पहले ही सड़क में
उपयोग की गई निम्नस्तर की इंटरलाॅकिग टाईलें टूटने लगी है
और सड़क के किनारे निर्मत नाली भी टूट रही है। इन विकास
कार्यों में शासन द्वारा तय किये गये मानकों को अनदेखा किया जा रहा
है। इस सम्बंध में स्थानीय लोग कई बार नगर पालिका में अपनी शिकायत
दर्ज करा चुके है लेकिन अधिकारियों की मिली भगत के चलते शिकायतों
को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
Comments are closed.