GAUTAM BUDH NAGAR DISTRICT CRICKET ASSOCIATION TO SEEK UPCA AFFILIATION

मित्रो हमे UPCA से अपने जिले " गौतम बुद्ध नगर " की क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता देने के विषय मे विचार करने के लिये अपील करनी चाहिए । हमे UPCA को यकीन दिलाना होगा कि आप का यह जिला भी किसी भी तरह की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार है ।जिले की संथा UPCA को मिलने वाले मैचो का सफल आयोजन कराने मे समस्त रूप से सक्षम है । एवम जिले के खिलाड़ियो को सही दिशा की ओर ले जाने के लिए भी पूरी सयोंजित योजनाओ एवम निधारित कायॆक्रमो के साथ खिलाड़ी व खेल हित के लिए वचनबद्ध है । मित्रो हमारे जिले मे कई उच्च स्तरीय क्रिकेट स्टेडियम है, जहा किसी भी तरह का उच्च स्तरीय आयोजन किये जा सकते है। मेरी समस्त नगरवासियो एवम आपने जिले मुख्य अधिकारियो से ह्रदय से निवेदन है कि कृपा करके इस विषय की गम्भीरता को समझते हुए "डिस्ट्रिक गौतम बुद्ध नगर क्रिकेट एसोसिएशन" को UPCA के साथ किस तरह जोड़ा जाये जैसे अति महत्वपूर्ण विषय पर गोष्ठी का आयोजन कराये । ओर समस्त जिले के निवासियो से भी अनुरोध है कि इस मामले मे अपनी जिम्मेदारी समजते हुए, खिलाडियो के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान मे रख कर इस मुहिम मे हमारा साथ दे। नोट :- हमारा उद्देश्य जिले मे किसी भी खिलाड़ी या संचालित अन्य संगठनो की भावनाओ को ठेस पहुंचाने का बिल्कुल भी नही है बल्कि हमारा जिले के सभी क्रिकेट संगठनो से विनम्र निवेदन है कि खिलाडियो के हित के लिए एक साथ मिलकर काम करने का प्रयास करे। ओर सभी संगठन आपस मे मिलाकर एक संगठित टीम की तरह जिले के खिलाडियो के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान मे रख कर UPCA से जिले की संस्था को जोड़ने के लिए विन्रम अपील करे एवं इस मुद्दे पर सकारात्मक सोच के साथ जुड़े । धन्यवाद :-
रविन्द्र भाटी
( महासचिव डिस्ट्रिक गौतम बुद्ध नगर क्रिकेट एसोसिएशन )

Comments are closed.