GAUTAM BUDH NAGAR DM N P SINGH REVIEWS HEALTH AND SANITATION STEPS – FEVER DEATHS
जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर नागेंद्र प्रसाद सिंह अपने कैंप ऑफिस नोएडा में जनपद की 2tसफाई व्यवस्था तथा चल रहे बुखार का सही इलाज और सभी मरीजों का सुगमता से इलाज संभव हो सके इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं सफाई व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने नोएडा विकास प्राधिकरण एवं ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण तथा यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का आव्हान करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में यदि कहीं पर कूड़ा करकट एकत्र पाया जाए तो उसके तुरंत सफाई कराई जाए तथा वहां पर आवश्यक दवाईयों का छिड़काव भी करवाया जाए ताकि किसी प्रकार की गंदगी के कारण बीमारी न फैलने पाए सभी प्राधिकरणों में सफाई से जुड़े अधिकारी नियमित सफाई के संबंध में वर्तमान समय में विशेष ध्यान दें। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव सभी चिकित्सालयों में पर्याप्त मात्रा में दवाईयो की व्यवस्था सुनिश्चित करें और सरकारी चिकित्सालयों में आने वाले सभी बीमारियों के मरीजों का सही प्रकार से इलाज संभव कराने के लिए कार्रवाई की जाए