मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले में दिल्ली से मुख्य आरोपी हुए गिरफ्तार , गाज़ियाबाद पुलिस ने किया खुलासा

Ten News Network

नई दिल्ली :– गाज़ियाबाद पुलिस ने लोनी में मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले में सपा नेता उम्मेद पहलवान और गुलशन को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले में मुख्य आरोपी उम्मेद पहलवान और गुलशन है।

वही इस वारदात को अंजाम देकर दोनों फरार चल रहे थे , गाज़ियाबाद पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है , लेकिन उम्मेद पहलवान और गुलशन फरार हो गए थे , जिसको लेकर गाज़ियाबाद पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वो दोनों आरोपी गाज़ियाबाद पुलिस के हाथ नही आ रहे थे।

बताया जा रहा है कि उम्मेद पहलवान वॉट्सऐप के जरिए लोगों से जुड़ा हुआ था और उसी की मदद से पुलिस उसकी लोकेशन पता लगाने की कोशिश कर रही थी और जैसे ही पुलिस को दिल्ली में उसकी मौजूदगी होने का पता लगा तो पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची, एलएनजेपी अस्पताल के पास से उसे गिरफ्तार किया गया। उसने अपने चेहरे को ढंक रखा था, लेकिन पुलिस के पास पुख्ता जानकारी थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

गाजियाबाद के एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि दोनों आरोपियों को गाजियाबाद लाया जाएगा और यहां उनसे पूछताछ की जाएगी। उम्मेद पहलवान वॉट्सऐप के जरिए लोगों से जुड़ा हुआ था और उसी की मदद से पुलिस उसकी लोकेशन पता लगाने की कोशिश कर रही थी और जैसे ही पुलिस को दिल्ली में उसकी मौजूदगी होने का पता लगा तो पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची, एलएनजेपी अस्पताल के पास से उसे गिरफ्तार किया गया।

साथ ही उन्होंने कहा कि सपा नेता उम्मेद पहलवान का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है , 2017 में गाजियाबाद के लोकल बीजेपी नेता ने उम्मेद पहलवान के खिलाफ गोकशी की एफआईआर दर्ज करवाई थी, हालांकि जांच के बाद उम्मेद पहलवान का नाम एफआईआर से हटा दिया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.