गौड़ होम्स सोसाइटी में हुयी प्रारम्भिक उपचार केन्द्र
सोसाइटी के निवासियों को बेहतर और त्वरित चिकित्सहय सेवा मिल सके इसके लिए गौड़ होम्स सोसाइटी, गोविन्दपुरम, में एक अनोखी पहल की गयी है। इसके तहत एक प्राथमिक उपचार केन्द्र का उद्घाटन किया गया, इस कार्यक्रम के उद्घाटनएस.पी. सिटी गाजियाबाद डा0 अजय पाल शर्मा ने फीता काटकर किया। सोसाइटी के निवासियों को सम्बोधित करते हुए डा0 अजय पाल शर्मा ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है जिसको की सभी सोसाइटीयों को अपनाना चाहिये और इसकी सेवाऐं केवल सोसाइटी तक सीमित रहकर इसका लाभ आसपास के लोगों को भी मिलना चाहिये। सोसाइटी के अध्यक्ष श्री अतुल त्यागी ने सभी सदस्यों को उपस्थिति होने पर धन्यवाद देते हुये कहा कि गौड़ होम्स सोसाइटी, गाजियाबाद की पहली ऐसी सोसाइटी है जिसने पहली बाद प्राथमिक उपचार केन्द्र की अनोखी शुरूआत की है एवं भविष्य में एम्बुलेन्स एवं अन्य चिकित्सीय सुविधाओं को बढ़ाया जायेगा। सोसाइटी के अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री पंकज मित्तल जी ने अपने समाज की ओर से आॅक्सीजन सिलेण्डर व उपकरण उपलब्ध कराने की घोषणा की। उद्घाटन समारोह में बोर्ड के सदस्य श्री घनश्याम काम्बोज, श्री अनिल कुमार, श्री कृष्ण बिष्ट, श्री आशीष सिंह एवं विपिन कुण्डु उपस्थित रहे।

Comments are closed.