जिलाधिकारी विमल कुमार शर्मा ने जनपद में गिरते भूजल स्तर पर दृष्टिगत रखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया

गाजियाबाद,07मईः : जिलाधिकारी विमल कुमार शर्मा ने जनपद में गिरते भूजल स्तर पर दृष्टिगत रखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मुख्यमंत्री जल बचाओं अभियान हेतु बेहतर कार्ययोजना तैयार करें जिसका असर धरातल पर दिखायी दें, जिसका क्रियान्वयन तत्काल सुनिश्चित किया जाय । जिलाधिकारी ने इस अभियान को कोर्डिनेट करने हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन उदय सिंह को नामित करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वे जनपद में भू-जल संरक्षण एवं वर्षा जल के संचयन हेतु तालाबों,पोखरों,झीलों के संबंध में समस्त उप जिलाधिकारियों के माध्यम से उनका चिन्हाकंन व सीमाकंन की सूची एक सप्ताह के अन्दर प्राप्त कर विस्तृत कार्ययोजना पर अमल कराया जाय तथा यदि कही पर अतिक्रमण पाया जाय तो उसे भी तत्काल मुक्त कराया जाय । उन्होंने कहा यह मा.मुख्यमंत्री का जनसामान्य के हित का महत्वपूर्ण अभियान है जिसका प्राथमिकता पर क्रियान्वयन जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संरक्षण हेतु गठित समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उक्त निर्देश दिए ।

उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है,जो जीवन की अमूल्य धरोहर है,जो मानव के साथ सभी पशु ,पक्षियों एवं कृषि के लिए उपयोगी है । उन्होंने गर्मी मौसम को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में पेयजल की समस्या की विस्तृत समीक्षा करते हुए जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी सरकारी हैण्डपम्पों को प्रत्येक दशा में संचालित करंे तथा पानी की शुद्वता की भी आवश्यक जांच कराना सुनिश्चित करें । जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री जल बचाओं अभियान की जिला स्तर के साथ-साथ गांव स्तर,विकास स्तर पर भी तत्काल समिति गठित कर अभियान में कार्यवाही प्रारम्भ की जाय। इन्होने तालाबों के जीर्णाेद्वार के लिए एन. जी.ओ. का भी सहयोग लेने के लिए संबंधित को निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियांे एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पीने का स्वच्छ पानी सभी को मिलें तथा तालाबो, पोखरों,झीलों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय ।

उन्होंने कहा इसके लिए फील्ड में तैनात सभी कर्मियों को कडे निर्देश जारी करें तथा स्वंय भी इसकी नियमित मॉनीटरिंग करें । जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को गांवों में तालाबों,पोखरों आदि से अनाधिकृत कब्जों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि जहंा तालाबों को खुदाई कराने की आवश्यकता हो वहां मनरेगा मद से यह कार्य कराया जाय तथा इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार इसपर त्वरित कार्यवाही की जाय। उन्होंने भू-जल अतिदोहित एवं क्रिटिकल विकास खण्डों में विशेष प्राथमिकता दी जाय । जिलाधिकारी श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री जल बचाओं अभियान के तहत सबसे पहले सभी तालाबों,पोखरों,झीलों एवं अन्य प्राकृतिक स्रोतो की सूची तैयार कराकर उनमें जल भराव कार्य कराया जाय जो 31मई तक अवश्य पूर्ण कराया जाय । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन उदय सिंह,जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव,अधिशासी अधिकारी लघु सिंचाई आर.ए.सिंह, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई रविन्द्र त्यागी,डी.पी. आर.ओ.वीरेन्द्र यादव,अधिशासी अधिशासी अभियन्ता जल निगम विनोद कुमार,जी.डी.ए.नगर निगम,आदि संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।

स्कीम /अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट न्यायालय संख्या-3 अरविन्द कुमार यादव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद गाजियाबाद में विभिन्न प्रकार के लघु प्रकृति के वादो जैसे मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत वाद,जिला पंचायत से सम्बन्धित वाद,जुआ अधिनियम के अन्तर्गत वाद तथा पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत लम्बित वादो के निस्तारण हेतु माह मई के तृतीय सप्ताह में सरल पैटी आफेन्स फाईन डिपोजिट स्कीम माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार लागू की जा रही है । उन्होंने बताया कि उक्त लघु वादों से सम्बन्धित मामलों में विशेष सम्मन जिसमें मुकदमा अपराध संख्या, सम्बन्धित न्यायालय का नाम,धारा,थाना तथा उक्त वाद में आरोपित जुर्माना का उल्लेख होगा तथा चालान फार्म सम्बन्धित अभियुक्त के पते पर सम्बन्धित न्यायालयों द्वारा प्रेषित किया जायेगा । उन्होने बताया कि सम्बन्धित अभियुक्त आरोपित जुर्माने की धनराशि को चालान फार्म के माध्यम से भारत में स्थित किसी भी भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में जमा कर सकता है और इस प्रकार उसके मामले का निस्तारण बिना न्यायालय में उपस्थित हुए हो जाएगा । उन्होंने जनपद के ऐसे वादकारियों से अपील की है कि वे उक्त व्यवस्था के अन्तर्गत अपने लम्बित लघु प्रकृति के वादो का निस्तारण करा सकते है।

 

Comments are closed.