डिस्ट्रिक्ट जेल में नए सुपरिटेंडेंट की नियुक्ति।.

Galgotias Ad

मुजफ्फरनगर जेल सुपरिटेंडेंट का प्रभार संभाल रहे एम. लाल को लुक्सर डिस्ट्रिक्ट जेल का सुपरिटेंडेंट नियुक्ति किया इससे पहले बुलंदशहर, नैनीताल, उन्नाव, बाराबंकी सहित पूर्वांचल के विभिन्न जेलों में अपनी सेवा दे चुके हैं। जेल सुपरिटेंडेंट एम. लाल ने बुधवार की शाम को जॉइन किया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने डिस्ट्रिक्ट जेल का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान वह जेल में मौजूद कैदियों के सुख-सुविधाओं संतुष्ट हुए। उन्होंने जेल को आधुनिक स्तर का जेल बताया। जिला जेल की शुरूआत 16 अप्रैल को किया गया था। यहां करीब 1700 से अधिक कैदी रह रहे हैं। अलीगढ़ के सुपरिटेंडेंट डॉ. वीरेश राज शर्मा को यहां अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। यहां सुपरिटेंडेंट तैनात होने के बाद डॉ. वीरेश राज शर्मा को अलीगढ़ भेज दिया गया है।

Comments are closed.