बदमाशों ने व्यापारी से कार -44 हजार नकद व आईफोन लूटे.
शुक्रवार की शाम कार सवार 3 बदमाशों ने हथियार के बल पर आई-20 कार व 44 हजार रूपए और आई फोन भी लूट कर फरार हो गए। मामला कोतवाली कासना एरिया के अंसल गोल्फ लिंक का है। गामा-2 सेक्टर स्थित एवरग्रीन मार्केट के शॉप ओनर हिमांशु अग्रवाल शुक्रवार को होली पर्व के मद्देनरजर परिचितों से मिलने के लिए गए थे। देर शाम वे अपनी आई-20 कार वापस लौट रहे थे। परीचैक के पास अंसल गोल्फ लिंक के पास कार सवार 3 बदमाशों ने उन्हें ओवर टेक करके रोक लिया। बदमाशों ने हथियार के बल पर व्यापारी से आई-20 कार लूट लिया और उनसे 44 हजार नकद और आईफोन भी लूट लिया। कासना कोतवाली के इंचार्ज राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी पीडि़त ने मामले की शिकायत नहीं की है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
Comments are closed.