कंप्यूटर लैब सौर ऊर्जा से चलेगी

दनकौर सिटी के बिहारी लाल इंटर काॅलेज में सोमवार को सौर ऊर्जा
से चलने वाली कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर काॅलेज के
प्रबंधक विनोद गोयल ने बताया कि छात्रों की बेहतर शिक्षा के लिए काॅलेज
में इस कम्प्यूटर लैब की व्यवस्था की गई है। सिटी में बिजली आपूर्ति ठीक
न होने के कारण सौर ऊर्जा से इस लैब को संचलित किया जाएगा। जिससे कि
छात्रो को कोई परेशानी नही उठानी पडे। उनका कहना है कि फिलहाल लैब में 10
कम्प्यूटर लगाए गए है। बाद में इनकी संख्या बढाकर 40 कर दी जाएगी।

Comments are closed.