दादरी पुलिस ने चैकिंग के दौरान तीन लुटेरो को स्कार्पियो के साथ किया गिरफ्तार

LOKESH GOSWAMI दादरी पुलिस ने चैकिंग के दौरान बीती रात  09:30 बजे अभियुक्त अलीमुददीन नि० लखावटी खुजॅानगर को मय खुजॅा से लूटी गयी स्कार्पियो  कार न० UP13AD4168 के साथ गिरफ्तार किया है।  मिली जानकारी के अनुसार दादरी थाना प्रभारी होमसिंह ने बताया कि अभियुक्त अलीमुददीन ने बताया कि यह कार मैने ड्राइवर इसलाम नि० इसलामाबाद खुजॅानगर की दिल्ली के लिए गुरुवार  को बुक कराई थी और अपने साथी दानिश निवासी आबदानगर व आदिल निवासी लखावटी खुजॅा देहात के साथ मिलकर रास्ते में ड्राइवर की हत्या कर शव को थाना दादरी क्षेत्र के  चक्रसैनपुर की नहर में फेक दिया। अलीमुददीन की निशानदेही पर ड्राइवर इसलाम का शव बरामद कर लिया है।  एवं इस हत्या में शामिल अभियुक्त दानिश व आदिल को भी हत्या में प्रयुक्त तंमचे सहित गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed.