जनपद में संचालित विकास कार्यो में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का पूर्ण ध्यान रखा जायेःजिलाधिकारी।
जनपद में संचालित विकास कार्यो में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का पूर्ण ध्यान रखा जायेःजिलाधिकारी।
गौतमबुद्धनगर 8 अक्टूबर, 2015
जिलाधिकारी एन पी सिंह ने कहा कि जनपद के विकास में युवा वर्ग नई गति प्रदान कर सकता है अतः समस्त विभागीय अधिकारी गण जिले के ग्रामों में व्यापक रूप से भ्रमण करते हुये युवा वर्ग के स्किल का विकास करने की योजना गाॅव बार तैयार करें। ग्रामों में जो युवा वर्ग बेरोजगार है उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ते हुये उन्हें रोजगार परक योजनाओं का भरपूर लाभ प्रदान किया जाये ताकि जनपद का विकास और अधिक गतिषीलता के साथ आगे बढ़ सकें।
श्री सिंह कलेक्टेªट के सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा एवं अनुश्रवण करते हुये विभागीय अधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देष दे रहे थे।
उन्होनें कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी ग्रामों को चिन्हित करते हुये वहाॅ पर सर्वे कराकर युवावर्ग की सूची तैयार करे जो बेरोजगार युवा है और वह अपना स्वयं का कोई कार्य आरम्भ करना चाहते है जिला प्रषासन की ओर से उनका पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाये। ऐसे युवाओं की सूची तैयार करते हुये मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध करा दी जाये उनके द्वारा सभी का स्कील डब्लपमैंट कराते हुये उन्हें रोजगार परक योजनाओं से जोड़कर उनका अपना कार्य आरम्भ कराया जायेगा और बैंकों से उन्हें ऋण उपलब्ध कराने के लिये भी जिला प्रषासन के द्वारा ऐसे युवाओं को पूरा सहयोग प्रदान किया जायेगा ताकि वे अपना स्वयं का व्यवसाय आरम्भ कर अपनी आर्थिक उन्नति कर सकें। जिलाधिकारी ने इसके साथ ही यह भी कहा कि जिन युवाओं द्वारा आईटीआई या अन्य कोई तकनीकि षिक्षा प्राप्त होने के उपरान्त उन्हें रोजगार प्राप्त नहीं हुआ है उनका भी चिन्हीकरण कर लिया जाये ताकि रोजगार मेले के माध्यम से उन्हें रोजगार दिलाया जा सकें।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों से सम्बन्धित मिनी डेरी योजना, पाली हाउस, अन्य विभागों की जो योजनायें है उनका व्यापक प्रचार-प्रसार विभागीय अधिकारियों द्वारा गाॅव मे जाकर किया जाये ताकि ग्राम के युवा वर्ग उनसे पे्ररित होकर उनका लाभ उठा सकें। उन्होनें सर्व षिक्षा अभियान की समीक्षा करते हुये कहा कि षिक्षा विभाग के अधिकारी गण सरकारी स्कूलों में षिक्षा के मानक उच्च स्तर का बनाने के लिये निरन्तर प्रयास करें सरकार के द्वारा स्कूलों में सभी सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही है और वहाॅ षिक्षा ग्रहण कराने वाले समस्त अध्यापक गण उच्च स्तर की षिक्षा प्राप्त किये हुये है अतः सभी को पे्ररित करते हुये सरकारी स्कूल में बच्चों की पढाई पर विषेष बल दिया जाये जिससे कि एक संदेष निकले कि सरकारी स्कूलों में प्राईवेट स्कूलों से अच्छी पढाई करायी जा रही है। यदि किसी स्कूल में पढाई से सम्बन्धित किसी सुविधा की कमी हो तो उसके लिये जिलाधिकारी को अवगत कराया जाये ताकि सीएसआर के द्वारा वहाॅ पर सभी आवष्यक सुविधा उपलब्ध करा दी जाये। उन्होनें षिक्षा विभाग के अधिकारियों का यह भी आहवान किया कि सभी स्कूलों में मानकों के अनुरूप मिड-डे-मिल उपलब्ध कराया जाये तथा क्षेत्र में व्यापक भ्रमण करते हुये सभी अध्यापक गण समय से स्कूलों में उपस्थित हो इसके लिये निरन्तर रूप से कार्यवाही की जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Comments are closed.