GREATER NOIDA BOARD MEETING – HELIPORT PROJECT APPROVED NEAR GAUTAM BUDH UNIVERSITY
GREATER NOIDA BOARD MEETING – HELIPORT PROJECT APPROVED NEAR GAUTAM BUDH UNIVERSITY
ग्रेटर नौएडा क्षे़त्र में गौतमबुद्ध विश्व विद्यालय के निकट हैलीपोर्ट परियोजना के लिए स्थल का चयन करते हुये 15.5 एकड़ भूमि आरक्षित की गई है। RITES द्वारा परियोजना की डी.पी.आर. तैयार की गई है। परियोजना की लागत रू0 50.20 करोड़ आॅंकी गई है। यह परियोजना डिजाइन, बिल्ट, फाइनान्स, आॅपरेट एण्ड ट्रान्सफर (DBFOT ) पर आधारित होगी जिसमें कन्सेशन का समय 30 वर्ष रखा गया है जिसे भविष्य में 5-5 साल के अन्तराल पर आपसी सहमति से बढ़ाया जा सकेगा। इस परियोजना हेतु तैयार आर.एफ.पी. में बिड पैरामीटर रेवेन्यू शेयरिंग रखा गया है, जिसे बिडर द्वारा परियोजना चालू होने के 3 वर्ष बाद से देना होगा। विकासकर्ता द्वारा परियोजना का प्रथम चरण 12 माह में विकसित किया जाना प्रस्तावित है। उक्त आधार पर शीध्र ही आर.एफ.पी. प्रकाशित करके विकासकर्ताओं के प्रस्ताव आमन्त्रित किये जायेंगे।
हैलीपोर्ट के लिऐ आरक्षित भूमि तथा कोट स्केप के आस-पास के क्षेत्र को यमुना नदी को बैक फ्लो से बचाने के लिये रू0 10.00 करोड़ की लागत का क्राॅस रेगुलेटर बनाने का निर्णय लिया गया। हैलीपोर्ट के निकट एयर स्ट्रिप बनाने की फीजिबिलिटी का अध्ययन करने के निर्देश भी प्राधिकरण बोर्ड द्वारा दिये गये।
Comments are closed.