जिलाधिकारी एन पी सिंह ने नकली खाद्य सामग्री बिक्र करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के आदेश दिये
LOKESH GOSWAMI जिलाधिकारी एन पी सिंह ने नकली खाद्य सामग्री बिक्र करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के आदेश दिये गौतमबुद्धनगर 23. मार्च 2015जिलाधिकारी एन पी सिंह ने जानकारी देते हुये अवगत कराया है कि जनपद में मिलावटी सामग्री बिक्रय करने पर खाद्य अधिनिययम की धारा 51,52,53 एवं 54 में दोषी पाये जाने के सापेक्ष 5 फर्मो के विरूद्ध न्यायायिक कार्यवाही करते हुये 17 लाख रूपये शास्ति लगाकर दण्डित किया गया है।श्री सिंह ने बताया कि यह कार्यवाही अपर जिलाधिकारी प्रशासन चन्द्रषेखर के न्यायालय के द्वारा की गयी। उनके न्यायालय में मैसर्स बीकानेर स्वीट वाला आदि थाना सेक्टर-20 के संस्थान में खाद्य सामग्री खोया चीनी रोल अधोमानक पाये जाने के कारण 1 लाख रूपये की शास्ति लगाकर दण्डित किया गया है। मैसर्स कैफे काॅफी डे आदि पर खाद्य सामग्री पालक, मक्का एवं चीज से निर्मित सैण्डविच अधोमानक होने के कारण इन्हें 7 लाख रूपये की शास्ति लगाकर दण्डित किया गया। प्रदीप शर्मा आदि पर खाद्य सामग्री दही अधोमानक पाये जाने पर 3 लाख रूपये की धनराषि से दण्डित किया गया है। श्रीमती अन्जु आनन्द आदि पर तरबूज के बीज अधोमानक होने के कारण 3 लाख तथा इसी प्रकार कृष्णा शर्मा आदि को खाद्य सामग्री राइस्ट फुल क्रीम मिल्क अधोमानक पाये जाने पर इन्हें भी 3 लाख रूपये की धनराषि शास्ति लगाकर दण्डित किया गया है। जिलाधिकारी श्री सिंह बताया कि जनपद में मिलावटी सामग्री की बिक्री पर प्रतिबन्ध लगाने के उद्देष्य से निरन्तर यह अभियान चलाया जायेगा इस सम्बन्ध जिला खाद्य अधिकारी को निर्देष दिये गये है कि उनके द्वारा लगातार अभियान चलाकर नकली खाद्य सामग्री बिक्र करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करते हुये इसीप्रकार दण्डित कराये
Comments are closed.