मैरी गोल्ड पब्लिक स्कूल डाढ़ा में जिला स्तरीय जूनियर बालक- बालिका खेल प्रतियोगिता का आयोजन 27 मार्च 2015 को प्रातः8 बजे से
LOKESH GOSWAMI मैरी गोल्ड पब्लिक स्कूल डाढ़ा में जिला स्तरीय जूनियर बालक- बालिका खेल प्रतियोगिता का आयोजन 27 मार्च 2015 को प्रातः8 बजे से जिलाधिकारी एन पी सिंह ने जानकारी दी है कि आगामी 27 मार्च 2015 को प्रातः8 बजे से जिला क्रीड़ा अधिकारी मुद्रिका पाठक के सौजन्य से जिला स्तरीय जूनियर बालक- बालिका खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता में हैण्ड बाॅल, क्रिकेट, बाॅक्सिंग एवं कबड्डी बालक तथा एथेटिक्स बालक बालिका खेलों को सम्मलित किया गया है। यह प्रतियोगिता प्रातः8 बजे से मैरी गोल्ड पब्लिक स्कूल डाढ़ा ग्रेटर नोएडा में आयोजित की जा रही है।खेल प्रतियोगिता में जनपद के किसी भी विद्यालय/क्लब/गाॅव आदि के खिलाड़ी भाग ले सकते है। उन्होनें बताया कि यह प्र तियोगिता निःशुल्क होगी और विजयी खिलाडि़यों को खेल विभाग के सौजन्य से पुरस्कृत भी किया जायेगा। श्री सिंह ने बताया कि जनपद के जो भी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते है वह अपने सम्बन्ध में निर्धारित सूचना आगामी 26 मार्च तक प्रत्येक दषा में सम्बन्धित स्कूल में उपलब्ध करा सकते है और इस सम्बन्ध में जिला क्रीड़ा अधिकारी 9650680022 तथा उप क्रीडा अधिकारी के मो0न0 9412673075 पर सम्पर्क स्थापित करते हुये जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Comments are closed.