33वीं राष्ट्रीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का आयोजन, शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्वारा किया जा रहा है, जिसमें जूनियर-सीनियर महिला और पुरुष शामिल होंगे। यह आयोजन 27, 28, 29 और 30 मार्च को गांधी इण्टर कालेज दुजाना में किया जा रहा है। जिसमें देश के 28 राज्यों के प्रतिभागी हिस्सा लेगें

LOKESH GOSWAMI ग्रेटर नोएडा स्व. मास्टर अतर सिंह नागर की स्मृति में 33वीं राष्ट्रीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का आयोजन, शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्वारा किया जा रहा है, जिसमें जूनियर-सीनियर महिला और पुरुष शामिल होंगे। यह आयोजन 27, 28, 29 और 30 मार्च को गांधी इण्टर कालेज दुजाना में किया जा रहा है। जिसमें देश के 28 राज्यों के प्रतिभागी हिस्सा लेगें एसोसिएशन  के अध्यक्ष गजराज सिंह नागर ने बताया कि स्व.मा. अतर सिंह नागर राष्ट्रीय शूटिंग बाल खिलाड़ी रहे हैं, उनकी याद में गौतमबुद्धनगर में पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से लगभग 1500 महिला पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेगें। सूटिंग बॉल संघ के  महासचिव जितेन्द्र नागर ने बताया कि 27 मार्च को सायं चार बजे प्रतियोगिता का शुभारम्भ होगा, मार्च पास्ट में सभी टीमें हिस्सा लेगीं, इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कुल 56 पुरुष और 38 महिला टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और डीडी स्पार्ट पर किया जाएगा। इस दौरान अजीत नागर चेयरमैन बोर्ड ऑफ रेफरी, संजीव नागर कैप्टन नागर क्लब ने बताया कि इस प्रतियोगिता में तीन लाख रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा।

Comments are closed.