जनपद के किसानों को विगत दिवसों में आये तूफान से हुयी क्षति की भरपाई हो सके इसके लिये जिलाधिकारी एन पी सिंह के कुशलनिर्देषन में विकास भवन प्रागंण में आज एक आयोजन किया

LOKESH GOSWAMI 

जनपद के किसानों को विगत दिवसों में आये तूफान से हुयी क्षति की भरपाई हो सके इसके लिये जिलाधिकारी एन पी सिंह के कुशलनिर्देषन में विकास भवन प्रागंण में आज एक आयोजन किया

गौतमबुद्धनगर 26 मार्च 2015 जनपद के किसानों को विगत दिवसों में आये तूफान से हुयी क्षति की भरपाई हो सके इसके लिये जिलाधिकारी एन पी सिंह के कुशलनिर्देषन में विकास भवन प्रागंण में आज एक बृहद जायद गौष्ठी का आयोजन सम्पन्न हुआ जहाॅ पर किसान प्रदर्षनी भी लगायी गयी जिसके माध्यम से किसानों को अपनी खेती में और अधिक पैदावार सुनिष्चित करने की वैज्ञानिक जानकारी भी उपलब्ध करायी गयी।जिलाधिकारी श्री सिंह ने जायद गौष्ठी की अध्यक्षता करते हुये जनपद के किसान भाईयों का आहवान करते हुये कहा कि जनपद में आये तूफान से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है उन्हें सरकारी  योजनाओं के माध्यम से उनकी क्षति की प्रतिपूर्ति हो सके इसके लिये राजस्व विभाग एवं कृषि तथा सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों
को कडे़ निर्देष दिये गये है कि वह क्षतिग्रस्त किसानों को उनकी फसलों के नुकसान की प्रतिपूर्ति हो सकें इसके लिये 50 प्रतिषत से कम जिन किसानों को उनकी फसलों में नुकसान हुआ है उन्हें छूट वाली सभी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है वही दूसरी ओर यदि किसी किसान की फसल में 50 प्रतिषत से अधिक का नुकसान हुआ है उसके लिये सरकार की योजना के तहत अनुदान की राषि दिलाने का पूर्ण प्रयास भी जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में राजस्व विभाग के अधिकारियों को किसानों की फसलों को हुये नुकसान का सर्वे पूर्ण निष्पक्षता के साथ करने के निर्देष दिये है और यह प्रयास जारी है कि इन किसानों को अनुदान की राषि मिल सकें। जिलाधिकारी ने इस मौके पर किसानों से यह भी अपेक्षा की है कि जिनकी फसलों को नुकसान हुआ है वह अपने नुकसान की क्षति की प्रतिपूर्ति हेतु जायद की फसलों का अपनी खेती में प्रयोग करते हुये उसका लाभ उठाये। कृषि विभाग के द्वारा उन्हें अनुदानित बीज एवं अन्य जो भी सुविधा उपलब्ध है प्रदान करायी जायेगी। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देष दिये कि उनके द्वारा किसानों को अधिक से अधिक सरकार की अनुदान वाली योजनाओं का भरपूर लाभ प्रदान कराया जाये। सभी किसान अपनी जायद की फसल अच्छी प्रकार से कर सकें उसके लिये उन्हें पूर्ण वैज्ञानिक जानकारी देने की व्यवस्था विभाग के माध्यम से की जाये और न्याय पंचायत
स्तर तक पूरे जनपद में जायद गौष्ठियों का आयोजन भी किया जाये तथा इनमें जो प्रगतिषील किसान भाई है उनके अनुभव को शेयर किया जाये ताकि अन्य किसान भाई भी उनके अनुभव के आधार पर अपनी पैदावार बढाने में सफल हो सकें। कृषि विभाग के अधिकारी अनुदानित बीज का पर्याप्त व्यवस्था तत्काल प्रभाव से करते हुये उसकी जानकारी किसानों को दें और विभागीय अधिकारी यह भी सुनिष्चित करें कि जनपद में बीज एवं खाद गुणवत्ता के साथ बिक्री सुनिष्चित करायी जाये और यदि किसी विक्रेता के माध्यम से गलत बीज या खाद विक्रय करते हुये पाया जाये तो उसके विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जाये। श्री सिंह ने किसानों के लिये एक हैल्पलाईन नम्बर भी जारी करने के निर्देष दियें। जायद गौष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों के द्वरा किसानों को विस्तार से की जानकारी देकर उत्पादन बढानें के नये नये तरीके भी बताये।इस मौके पर जिलाधिकारी ने यह भी निर्देष दिया कि अगला किसान दिवस के लिये ऐसे ग्राम का चयन किया जाये जहाॅ पर कम से कम 20 किसान सब्जी की खेती करते हो और उद्यान विभाग के अधिकारी गण होने वाले किसान दिवस की पूरी तैयारी भी कर ले जिससे कि किसानों को सब्जी के माध्यम से और अधिक आर्थिक लाभप्रद योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सकें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता के द्वारा भी किसानों को उनके हितवाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें जायद की फसल के लिये पे्ररित किया। इस मोैके पर उप जिलाधिकारी जेवर पुष्पराज सिंह, उप निदेषक कृषि षेषनारायण दूबे, जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार, जिला उद्यान अधिकारी श्री गुप्ता, कृषि वैज्ञानिकों एवं अन्य अधिकारी तथा किसानों ने भाग लेकर जायद गौष्ठी का लाभ उठाया। जिला सूचना अधिकारी गौतमबुद्धनगर

Comments are closed.