सूरजपुर चौक से विजयनगर तक चलायी जायेगी रोडवेज बसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा प्रीतेन्द्र सिंह ने कहा कि शहर में बहुत ऐसी बसे दौड़ रही है जिनके पास कोई दस्तावेद नही हे

LOKESH GOSWAMI सूरजपुर चौक  से विजयनगर तक चलायी जायेगी रोडवेज बसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा प्रीतेन्द्र सिंह ने कहा कि शहर में बहुत ऐसी बसे दौड़ रही है जिनके पास कोई दस्तावेद नही हे  सेक्टर 37 नोएडा एवं परीचौक  जाम मुक्त दोनों बनाया जायेगा माडलचौक  शहर में दौड रही डग्गामार बसों की एक सप्ताह में अभियान चलाकर करायी जायेगी वीडियोग्राफी उसके उपरान्त जिनकी फिटनेश मानकों के अनुरूप् नहीं होगी संवंधित  एआरटी/आरटीओ फिटनेश करेगे निरस्त।-नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के बीच रोडवेज की और बढाई जायेगी बसे।-सूरजपुर चौक  से विजयनगर तक चलायी जायेगी रोडवेज बसे-जिलाधिकारी एन पी सिंह।गौतमबुद्धनगर 30 मार्च 2015नोएडा एवं ग्रेटर  नोएडा में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ करने के उद्देश्य से नोएडा में सेक्टर 37 चौक  एवं ग्रेटर नोएडा में परीचौक  को एक माॅडल चौक  के रूप में बनाया जायेगा और दोनों चैराहों को जाममुक्त बनाया जायेगा। यह निर्णय जिलाधिकारी  एन पी सिंह के कैम्प आफिस में उनकी अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी सडक सुरक्षा एवं जिला परिवहन सलाहाकार समिति की बैठक में लिया गया। श्री सिंह ने इस मौके पर विभागीय अधिकारियों का आहवान करते हुये कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ करने के लिये पुलिस विभाग, सहायक सम्भागीय परिवहन विभाग, रोडवेज एवं प्राधिकरण के सम्बन्धित अधिकारी संयुक्त रूप से निरन्तर कार्यवाही करें ताकि आम नागरिकों को जाम से निजात मिल सकें।उन्होनें यह भी कहा कि सडक सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन निरन्तर रूप प्रत्येक माह सम्पन्न कराया जाये ताकि यातायात से सम्बन्धित जो भी समस्यायें सामने आये उनका निराकरण समय समय पर कराया जा सकेें। जिलाधिकारी ने रोडवेज के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि नोएडा ग्रेटर नोएडा के बीच और अधिक बसों का संचालन किया जाये और उनके द्वारा ऐसा प्लान तैयार किया जाये की कुछ बसें उनकी माॅडल के रूप में संचालित हो और उनमें डिस-प्ले लगाने की कार्ययोजना भी बनायी जाये ताकि पैसेन्जरों को ज्ञात हो सकें कि उनकी दूरी कितने समय में तय हो जायेगी। श्री सिंह ने यह भी निर्देश दिये कि उनके द्वारा पैसेन्जरों की समस्याओं कोनिस्तारण समय से हो और उनके द्वारा लखनउ के अलावा स्थानीय स्तर पर भी व्हाट्सप ग्रुप तैयार कराते हुये उसका भी प्रचार प्रसार कराया जाये ताकि रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रीगण अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में अधिकारियो  को अवगत करा सकें। जिलाधिकारी ने रोडवेज के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि सूरजपुरचौक  से किसान चौक  होते हुये

विजयनगर तक रोडवेज की बसे संचालित की जाये ताकि गाजियाबाद जाने वालों को सीधी सुविधा का लाभ प्राप्त हो सकेे।जिलाधिकारी श्री सिंह ने नोएडा प्राधिकरण से आये यातायात से सम्बन्धित अधिकारियों का आहवान करते हुये कहा कि उनके द्वारा भी ट्रैफिक  कंट्रोल  करने के उद्देश्य से एक माॅडल चौक  के रूप में तैयार कराया जाये ताकि उसके आधार पर ही अन्य चैराहों का विकास किया जा सके और यातायात व्यवस्था चुस्त-दुरूस्थ हो सकें। उन्होनें यह भी बैठक में बताया कि मण्डलायुक्त मेरठ मण्डल के निर्देश पर जनपद में दो दिवसीय कार्यशाला का भी आयोजन यातायात कंट्रोल रूम  के सम्बन्ध में सम्पन्न कराया जायेगा सम्बन्धित अधिकारी इसे पूर्ण रूप सफल बनाने की तैयारी कर ले और होने वाली वर्कशाप में रोडवेज एवं प्राईवेट वाहन चालक एवं परिचालकों को भाग लेना सुनिश्चित कराया जाये ताकि उन्हें यातायात से सम्बन्धित आवश्यक जानकारी दी जा सकें। जिससे कि सभी वाहन
चालक एवं परिचालक यात्रियों को एक अच्छी सुविधा प्रदान कर सकेे।जिलाधिकारी ने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को भी इस मौके पर निर्देश कि उनके द्वारा शहर में यातायातव्यवस्था और अधिक सुदृढ करने के उद्देश्य स पुलिस विभाग के सहयोग से एक अभियान चलाकर ओवरलोडिंग
वाहनों के प्रति सख्ती से कार्यवाही करते हुये उन्हें भारी मात्रा में सीज करने की कार्यवाही की जाये। उन्होनें यह भी कहा कि यातायात से सम्बन्धित
छोटी-छोटी समस्याओं को बहुत ही गहनता के साथ लेकर सभी विभागीय अधिकारी आपसी सामजस्य बनाकर कार्यवाही समय समय पर करेगे तो समस्या अपने आप ही हल हो जायेगी। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा प्रीतेन्द्र सिंह ने कहा कि शहर में बहुत ऐसी बसे दौड़ रही है जिन्हें देखकर स्पष्ट संज्ञानित होता है कि उनकी मानकों के अनुरूप फिटनेश नहीं है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्री सिंह ने एआरटीओ को निर्देशित किया कि उनके द्वारा एक सप्ताह में पुलिस के सहयोग से अभियान चलाकर ऐसी बसों की पूर्ण वीडियोंग्राफी करायी जाये और यह चिन्हित किया जाये कि अमुक बसों की फिटनेश कौन से
जनपद से की गयी है सम्बन्धित अधिकारी को आयुक्त मेरठ मण्डल के माध्यम से कार्यवाही करायी जायेगी।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यातायात राजीव नारायण मिश्र, नगर मजिस्टेंनोएडा केपीसिंह , ग्रेटर  नोएडा सतीश चन्द्र शुक्ल, एआरटीओ राजेश सिंह, तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Comments are closed.