कायस्थ समाज ने मनाई श्री चित्रगुप्त जयंती
LOKESH GOSWAMI
ग्रेटर नोएडा: रविवार को श्री चित्रगुप्त जयंती के उपलक्ष्य में चित्रांश फाउंडेशन ट्रस्ट ग्रेटर नोएडा के तत्वाधान में सिटी पार्क के निकट चित्रगुप्त मंदिर में भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गयी। इससे पहले संजय श्रीवास्तव “नॉटी” की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंदिर के पुजारी आचार्य रामदेव द्विवेदी ने मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया। तत्पश्चात विधि – विधान के साथ कायस्थ समाज के लोगों ने अपने कुल देवता भगवान चित्रगुप्त की स्तुति करते हुए पूजा -अर्चना व आरती कर समाज के उत्थान और विश्वशांति की कामना की गयी। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। चित्रांश फाउंडेशन ट्रस्ट के महासचिव संजय श्रीवास्तव ने बताया यमराज के दरबार में पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी चैत्र पूर्णिमा के दिन परमपिता ब्रह्मा जी की काया से उत्पन्न हुए थे। ग्रेटर नोएडा में पहली बार चित्रगुप्त जयंती धूम- धाम से मनाया गया । इस मौके पर शैलेन्द्र श्रीवास्तव, रोहित प्रियदर्शन ,अभिषेक श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, संजय बिसारिया, अभिषेक श्रीवास्तव, रजनीकांत कुलश्रेष्ठ, नवीन कुलश्रेष्ठ, बी बी श्रीवस्तव समस्त कायस्थ परिवार आदि मौजूद रहे।
Comments are closed.