90 प्रतिषत से कम राजस्व वसूली वाले विभागीय अधिकारियों से होगा जबाब-तलब बतायेगें कम वसूली का कारण

LOKESH GOSWAMI 90 प्रतिषत से कम राजस्व वसूली वाले विभागीय अधिकारियों से होगा जबाब-तलब बतायेगें कम वसूली का कारण राजस्व प्राप्ति से सम्बन्धित अधिकारी गण वित्तीय वर्ष 2015-16 की कार्ययोजना बनाकर करेगें प्रस्तुत और अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिये अभी से सभी जुटेगें अधिकारी। -पुराने राजस्व वादों का अभियान चलाकर अधिकारी करेगें निस्तारण।-राजस्व वसूली में सकारात्मक प्रगति लाने के लिये इस माह आरसी का विभागों के माध्यम से कराया जायेगा मिलान-जिलाधिकारी। एन पी सिंह ने कलेक्टेंट के सभागार में मासिक कर करेत्तर एवं राजस्व स्टाफ बैठक की अध्यक्षता करते हुये विगत वित्तीय वर्ष में राजस्व प्राप्ति की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को निर्देष दिये कि जिन विभागीय अध्िाकारियों के द्वारा अपने लक्ष्य प्राप्त करने में 90 प्रतिषत से कम राजस्व की वसूली प्राप्त की गयी है सम्बन्धित अधिकारी गण करणों सहित अपर जिलाधिकारी को अपना जबाब भेजेंगें और उनके द्वारा यह बताना होगा कि किन कारणों से विभागीय अधिकारी द्वारा 100 प्रतिषत लक्ष्य प्राप्त नहीं किया गया है। श्री सिंह ने करकरेत्तर की बैठक में समीक्षा में पाया कि मार्च 2015 के अन्त तक जनपद के द्वारा 8456 करोड 18 लाख 68 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष जनपद में विभागीय अध्िाकारियों द्वारा 6974 करोड 40 लाख 48 हजार रूपये की राजस्व प्राप्ति कर 82.5 प्रतिषत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। अतः जिन विभागों ने 90 प्रतिषत से कम लक्ष्य प्राप्त किये है उनसे जबाब तलब किया गया है। उन्होनंे कहा कि वित्तीय वर्ष 2014-15 बीत चुका है अतः सभी अधिकारी चालू वित्तीय वर्ष 2015-16 में राजस्व प्राप्ति 100 प्रतिषत पूर्ण हो इसके लिये सभी अध्िाकारी गण अपने विभाग की कार्ययोजना विगत वर्ष के अनुभवों के आधार पर तैयार करते हुये अपर जिलाधिकारी वित्त को प्रस्तुत करे और अभी से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु सभी सम्बन्धित अधिकारी अपने कार्य में पूर्ण रूप से जुट जाये ताकि इस वर्ष वह अपने 100 प्रतिषत लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। तत्पष्चात जिलाधिकारी द्वारा मासिक राजस्व स्टाफ बैठक में सभी उप जिलाधिकारीगण एवं तहसीलदारों को निर्देष देते हुये कहा कि इस वर्ष राजस्व वसूली 100 प्रतिषत सम्भव हो इसके लिये अभी से कार्यवाही आरम्भ कर दी जाये और इसके लिये इस माह विभागीय अधिकारियों के साथ सामजस्य स्थापित करते हुये सभी समस्त आरसी का मिलान इस माह के अन्त तक प्रत्येक दषा में सुनिष्चित करते हुये अगले माह से दृढता के साथ वसूली अभियान चलाया जाये।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी तहसीलदार गण किसानों की हुयी फसलों के नुकसान के सम्बन्ध में बहुत ही संवेदनषील होकर और रात-दिन कार्य कर सभी किसानों के नुकसान की सूचना तत्काल दें ताकि षासन से उन्हें क्षतिपूर्ति दिलायी जा सकें। उन्होनंे कहा कि इस कार्य को मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर सभी अधिकारी कार्य करें और सुबह जल्दी ग्रामों में जाकर किसानों की क्षतिपूर्ति की सूचना तैयार कराते हुये प्रस्तुत की जाये। श्री सिंह ने यह भी कहा कि सभी राजस्व न्यायालयों में जो 3 वर्ष से पुराने राजस्व वाद लम्बित है उनके लिये अभियान चलाकर सभी का निस्तारण मानकों के अनुरूप कराया जाये। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों की सर्विस पुस्तिका एवं जीपीएफ पास बुकों को भी 100 प्रतिषत पूर्ण कराकर उसकी रिर्पोट भी उन्हें प्रस्तुत की जाये। तहसीलों में तालाबों की भूमि पर जो अबैध कब्जें की षिकायतें है उन्हें बहुत ही गम्भीरता से लेते हुये अधिकारी कार्यवाही करें और उन्हें तत्काल खाली कराना सुनिष्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रषासन चन्द्रषेखर, वित्त महेन्द्र प्रसाद, उप जिलाधिकारी सदर बच्चूसिंह, जेवर पुष्पराज ंिसह, दादरी राजेष कुमार यादव, तहसील दार तथा अन्य अध्िाकारियों द्वारा भाग लिया गया

Comments are closed.