बाराही मेला सूरजपूर में विशाल ईनामी दंगल संदीप पहलवान ने राजेश भाटी को शिकस्त देते हुए 21,000 रुपये का इनाम जीत लिया।
बाराही मेला सूरजपूर में विशाल ईनामी दंगल संदीप पहलवान ने राजेश भाटी को शिकस्त देते हुए 21,000 रुपये का इनाम जीत लिया। दंगल के 2,100 रूपये के मुकाबले में प्रकाश पहलवान अखाड़े के उपेन्द्र धनौरी विजेता घोषित हुए। 11,000 रूपये की कुश्ती में पहलवान अखाड़े के नब्बू पहलवान ने हनुमान अखाड़े के सुमित को शिकस्त दी। सबसे बड़ी कुश्ती 21,000 रूपये की आयोजित हुई जिसमे प्रकाश पहलवान अखाड़े का संदीप पहलवान हरियाणा और हनुमान अखाड़े के राजेश भाटी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। संदीप पहलवान ने राजेश भाटी को शिकस्त देते हुए 21,000 रुपये इनाम में जीत लिया।

Comments are closed.