महिला को मोहरा बनाकर पैसा ऐंठने वाला वर्दीधारी होमगार्ड गिरफ्तार

LOKESH GOSWAMI महिला को मोहरा बनाकर पैसा ऐंठने वाला वर्दीधारी होमगार्ड गिरफ्तार ग्रेटर नोएडा; कासना पुलिस ने महिला को मोहरा बनाकर पैसा ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस होमगार्ड हातम सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीँ 3 होमगार्ड देवेन्द्र ,रामऔतार ,राजेश फरार हैं। सीओ अजय चौधरी ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी जनपद के थाने में तैनात कुछ होमगार्ड गिरोह बनाकर लोगों को महिला के चक्कर में फंसा कर उनसे पैसा ऐंठने का धंधा कर रहे हैं। इस गिरोह में इन्होने एक खूबसूरत महिला को भी शामिल कर रखा था जो सड़क पर लोगों से लिफ्ट लेती थी। फिर उन्हें सुनसान इलाके में स्थित खाली पड़े मकान में ले जाकर होमगार्ड को सूचना दे देती थी। पीछे से होमगार्ड उक्त मकान पर छापा मारते हुए महिला के साथ गए शख्स को रंगे हात दबोच लेते थे। फिर शुरू होता था लेन -देन का खेल जिसमे ये लाखों तक ऐंठ लिया करते थे। सोमवार को इस गिरोह ने ग्रेटर नोएडा के अनुपम शुक्ला को फांसा। महिला ने सेक्टर -36 से अनुपम शुक्ला की स्कूटी पर लिफ्ट ली और उसे एक खाली पड़े मकान में ले गयी वहा होम गार्डों ने दोनों को दबोच लिया। आरोप है होमगार्ड ने 20 हज़ार रुपये तत्काल और 80 हज़ार रूपये का चेक लिया जिसे आज अल्फा कमर्शियल बेल्ट के एक बैंक में अनुपम शुक्ला के द्वारा कैश करना था इससे पहले पीड़ित ने पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दे दी। आज पुलिस अनुपम शुक्ला के घरके आस पास घात लगा कर बैठ गयी। आज सुबह चार होमगार्ड हातम, देवेन्द्र, रामऔतार और राजेश अनुपम शुक्ला के घर दो बाइकों से पहुंचे और अनुपम शुक्ला को पीछे बैठा कर बैंक के लिए चले गये , अचानक पुलिस ने चारों को घेर लिया। मौका का फायदा उठाते हुए 3 होम गार्ड तो फरार हो गए वहीँ हातम निवासी रिठौरी पकड़ा गया। आरोपी के मुताबिक ये पिछले दो साल से गिरोह बनाकर कई लोगों से पैसा ऐंठ चुके हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 1 होम गार्ड हातम को गिरफ्तार कर लिया है बाकी तीनो फरार होमगार्डो की तलाश की जा रही है।

Comments are closed.