गौतमबुद्धनगर के सभी स्कूलों और कालेजो में सभी छात्र एवं छात्रों को दी जाने वाली बुक्स एवं अन्य मैटिरियल मार्केट रेट से कम दामों पर दिए जायेंगे

LOKESH GOSWAMI गौतमबुद्धनगर के सभी स्कूलों और कालेजो  में सभी छात्र एवं  छात्रों  को दी जाने वाली बुक्स एवं अन्य मैटिरियल मार्केट रेट से कम दामों पर दिए जायेंगे  गौतमबुद्धनगर 13 अप्रैल  2015 जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं में राईट एजुकेशन अधिनियम का पालन हो, फीस का निर्धारण सीबीएससी एवं आईसीएस बोर्ड के मानकों के अनुरूप हो, स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की नियमानुसार फिटनेश , स्कूलों में बच्चों को दी जाने वाली बुक्स एवं अन्य मैटिरियल मार्केट रेट से कम दामों पर उपलब्ध कराया जाये सुरक्षा की दृष्टि से सभी स्कूलों में सी सी कैमरों की स्थापना कि जाय आदि व्यवस्थायें मानकों के अनुरूप प्राईवेट स्कूलो  कालेजों में कराने के उद्देष्य से जिलाधिकारी एन पी सिंह ने आज अपने कार्यालय कक्ष में ग्रेटर नोएडा की शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यो एवं प्रबन्धकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करते हुये उन्हें प्रेरितकराया  कि सभी शिक्षण संस्थाये अपने स्कूलों में बच्चों को ऐसी शिक्षा प्रदान करें कि आगामी भारत एक सर्वशक्तिमान के रूप में आगे आये। जिलाधिकारी ने कहा कि उनके साथ बैठक करने का मात्र एक ही उद्देष्य है कि सभी शिक्षण संस्थायें अपने स्कूलों में  नियमों का अक्षरसः पालन करते हुये बच्चों को अच्छी शिक्षा देने में अपनी अहमं भूमिका निभाये। श्री सिंह ने कहा कि सभी स्कूल राईट एजुकेशन एक्ट का पालन करते हुये सम्बन्धित बच्चों को मानकों के अनुरूप शिक्षा ग्रहण करायें। सामान्य रूप से स्कूलों के सम्बन्ध में जिला प्रशासन के पास शिकायत आती है कि मनमाने ढंग से फीस का निर्धारण किया जा रहा है और मार्केट से अधिक दामों में बच्चों को पुस्तके उपलब्ध करायी जाती है अतः सभी स्कूल कालेज इस दिशा  में पारदर्षिता अपनाते हुये नियमानुसार अभिभावकों को विष्वास के साथ फीस बढानें का निर्णय ले और जो किताबें या अन्य स्कूल सामग्री

स्कूलों के माध्यम से बच्चों को दी जाती उनके रेट मार्केट से कम हो और अभिभावक गण पूर्ण रूप से संतुष्ट हो। इस सम्बन्ध में यह भी कहा कि सभी स्कूलों में बच्चों से अलग अलग गतिविधियों के रूप में फीस प्राप्त की जाती है अतः स्कूल कालेज जिस किसी भी गतिविधि की फीस बच्चों से प्राप्त कर रहे है वह सुविधा उन्हें पूरे वर्ष प्रदान की जाये इसकी जॉच जिला प्रशासन के माध्यम से कभी भी करायी जा सकती है।  स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा एक बहुत ही गम्भीर बिन्दु है अतः उनके यहॉ जो भी ट्रान्सपोर्ट प्रयोग किया जा रहा हो वह मानकों के अनुसार ही संचालित होना चाहिये और जिन वाहनों की फिटनेश  सही नहीं है उनका संचालन न किया जाये अन्यथा उनके खिलाफ परिवहन विभाग के माध्यम से नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। स्कूली वाहनों पर चालक/परिचालक आदि स्टाफ के सम्बन्ध में पूर्ण ब्योरा स्कूल के पास होना चाहिये और सभी का पुलिस वैरीफिकेशन भी अत्यन्त आवष्यक है जिनका नहीं हो करा लिया जाये इस कार्य में पुलिस विभाग उनका पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। जिलाधिकारी ने यह भी आहवान किया कि आज के बच्चें कल का भारत है अतः सभी स्कूलों में यातायात के सम्बन्ध में नियमित रूप से जानकारी दी जाये ताकि देश  का यातायात सुदृढ बन सकें।  स्कूल कालेजों में महिला सम्मान एवं उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध में प्रत्येक स्कूल मेेें एक सेल बनाया जाये और उनकी सुरक्षा से बने कानूनों की जानकारी उन्हें प्रदान की जाये इस सम्बन्ध में उन्होनें जानकारी दी कि उनके द्वारा एक तेजस्वी नाम से पुस्तिका तैयार की गयी है जिसमें महिलाओं से सम्बन्धित सभी कानूनों का एक स्थान पर संकलन किया गया है इसका वितरण कक्षा 9 से आगे की क्लास की सभी छात्राओं में वितरण कराया जाये। और इस पुस्तिका का टीचर्स एवं छात्रों में भी अध्ययन कराया जाये ताकि महिला सम्मान के सम्बन्ध में उन्हें जानकारी प्राप्त हो सके। महिला सुरक्षा के उद्देष्य सभी स्कूलों में जुडे-कराटे भी सिखाये जाये। जिलाधिकारी इस बात पर भी आपत्ति दर्ज की कि अधिकांष यह देखने में आ रहा है कि सॉस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं का ही अधिक सहभागिता रहती है इससे एक गलत संदेश  जा रहा है अतः सभी स्कूल इस बिन्दु पर विशेष ध्यान दे और छात्रों को भी सॉस्कृतिक कार्यक्रमों में  सहभागिता बराबर रूप से करायी जाये ताकि महिलाओं के प्रति और अधिक सम्मान बढ सकें।इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक पीके सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एके सिंह, सभी शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जनपद में आगामी 2 माह के लिये धारा-144 लागू कर दी गयी है। यह आदेश  जिला मजिस्टेंट एन पी सिंह के द्वारा आज जारी किया गया है। उनके आदेशा नुसार जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है

Comments are closed.