फ्लैट खरीदारों को धोखा देने वाले बिल्डरों को सिखाया जायेगा सबक
LOKESH GOSWAMI
फ्लैट खरीदारों को धोखा देने वाले बिल्डरों को सिखाया जायेगा सबक उपरोक्त शब्द वरिष्ठ किसान नेता व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने बिल्डरों द्वारा सताये जा रहे फ्लैट खरीदारों के एक प्रतिनिधिमंडल से कहे। ज्ञात रहे ग्रेटर नोएडा के चाई-5 सैक्टर स्थित प्रोव्यू टेक्नोसिटी सोसायटी के लगभग 360 फ्लैट खरीदारों ने टेक्नोसिटी बिल्डर द्वारा उनकी साथ की जा रही नाइंसाफी को लेकर धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के कैंप कार्यालय पर उनसे मुलाकात की। धीरेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को बताया कि’’विगत कई साल से बिल्डर द्वारा बायर्स का शोषण किया जा रहा है, सन् 2013 में फ्लैटों की रजिस्ट्री की जानी थी, जो आज तक नही की गयी तथा सोसायटी की सुरक्षा व बिजली आदि अनेकों समस्याओं से नौकरीपेशा लोगों को जुझना पड रहा है।’’ धीरेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि ’’अगर जल्द बायर्स की समस्या का समाधान प्राधिकरण और प्रशासनिक स्तर पर नही किया गया तो किसान और क्षेत्र के लोग वादाखिलाफी और शोषण करने वालों बिल्डरों को सबक सिखाने का काम करेंगे।’फ्लैट खरीदारों ने इस सम्बन्ध में अपनी समस्याओं से सम्बन्धित एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में श्री हरिशंकर शर्मा अध्यक्ष, विशाल मिश्रा उपाध्यक्ष, एन0एस0 चहर, सतीश कुमार, अविचल जैन, श्रीमति रेखा, श्रीमति सिम्मी चौधरी, सुधांशु सक्सेना, विरेन्द्र सिंह, दीपक व गुफरान आदि बायर्स मौजूद रहे। जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को आज दिये गये पत्र की छायाप्रति संलग्न है।
Comments are closed.