ग्रेटर नोएडा के गुर्जर शोध संस्थान में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने कहा किसानों का लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद होने के कारण डेढ़ सौ किसानो की मौत हो गई

LOKESH GOSWAMI ग्रेटर नोएडा के  गुर्जर शोध संस्थान में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने कहा किसानों का लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद होने के कारण डेढ़ सौ किसानो की  मौत हो गई है चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से किसानों का लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है, डेढ़ सौ किसान मौत की हो गई है, लेकिन सरकार उनकी मदद करने के लिए तैयार नहीं हैं, किसानों को मुआवजा के नाम पर मजाक किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि जिन किसानों की मौत हुई है उनके परिजनों को 15 लाख रुपये मुआवजा मिलना चाहिए। जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें 25 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा दिया जाय। उन्होंने कहा कि जो किसान कर्ज लिए हैं उनका कर्ज माफ करना चाहिए, क्योंकि किसानों के पास कुछ है नहीं तो वह कर्ज कहां से जमा करेगा। किसानों का कोई सर्वे नहीं कराया गया है, किसानों को जो भी दिया जा रहा है उसकी लागत के बराबर भी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सैफई के लिए आठ सौ करोड़ रुपये का बजट है लेकिन आपदा के लिए सिर्फ पांच सौ करोड़ का बजट रखा गया है।

Comments are closed.