जिलाधिकारी एन पी सिंह द्वारा विसरख ब्लाक के ग्राम छोटी मिलक के प्राथमिक स्कूल में बच्चों को स्कूल बैग, कापियॉ, जुमेट्रीकल बाक्स आदि पढाई से सम्बन्धित सामग्री का वितरण किये

LOKESH GOSWAMI  जिलाधिकारी एन पी सिंह द्वारा विसरख ब्लाक के ग्राम छोटी मिलक के प्राथमिक स्कूल में बच्चों को स्कूल बैग, कापियॉ, जुमेट्रीकल बाक्स आदि पढाई से सम्बन्धित सामग्री का वितरण किये जिलाधिकारी एन पी सिंह ने कहा कि कला न सिर्फ रोजगार का साधन मात्र है बल्कि सामाजिक विकृतियों और कलुस्ताओं को कम करने में भी कला का अपना अलग ही महत्व है। यह उद्गार श्री सिंह द्वारा विसरख ब्लाक के ग्राम गेझा के प्राईमरी स्कूल में कलान्तर आर्ट ट्रस्ट के सौजन्य से कला प्रषिक्षण केन्द्र के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किये गये। श्री सिंह ने कहा कि कला दिक्षा अपने आप में एक अनूठा कार्य है जिसके माध्यम से बच्चों को इसकी शिक्षा प्रदान करते हुये उन्हें संस्कार वान बनाने के साथ ही उनमें पढाई की ओर अधिक रूझान बढाने का भी एक माध्यम है। उन्होनें कहा कि कलान्तर आर्ट ट्रस्ट के सौजन्य से जो इस स्कूल में कला प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की गयी है उससें इस क्षेत्र एवं स्कूल के बच्चें आवष्यक रूप से लाभान्वित होगे और उनके द्वारा कला की दिक्षा प्राप्त करते हुये अपने जीवन में उन्नति के लिये आगे बढ सकेगे। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित संस्था के पदाधिकारियों को भी धन्यबाद किया कि उनके द्वारा आगे आकर समाज के कमजोर बच्चों के शिक्षा के विकास के लिये जो प्रयास किया जा रहा है वह सराहनीय कार्य है। इस अवसर पर कलान्तर आर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव ने इस मौके पर जिलाधिकारी को जानकारी देते बताया कि उनके द्वारा आज आरम्भ किये जा रहे कला प्रशिक्षण केन्द्र पर शिक्षा प्रदान करने के लिये 20 बच्चों का चयन कर लिया गया है जिन्हें उनकी संस्था के माध्यम से कला-दिक्षा की निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जायेगा और इसमें प्रयोग होने वाली सामग्री भी बच्चों को निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होने  यह भी बताया कि उनकी संस्था का निरन्तर प्रयास होगा कि जिन बच्चों को चयनित किया गया है उन्हें कला की उच्च शिक्षा प्रदान कराने में भी उनका सहयोग किया जायेगा और जिन बच्चों की रूची पढाई में नहीं होगी उन्हें उनकी इच्छा के आधार पर रोजगार करने की दिशा  में उनकी मद्द भी की जायेगी। इससे पूर्व जिलाधिकारी श्री सिंह द्वारा कला प्रषिक्षण केन्द्र का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ए के सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी संध्या सोनी, खण्ड शिक्षा अधिकारी करूण शर्मा तथा अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग भी मौजूद थे। जिलाधिकारी एन पी सिंह के जनपद की शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के प्रयास सार्थक होने लगे है ज्ञातव्य हो कि उनके द्वारा सरकारी स्कूलों में बच्चों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिये विगत समय से अथक प्रयास किये जा रहे है और इस कार्य में उनके प्रोत्साहन से अनेक संस्था इस कार्य करने को आगे आयी है। इसी कड़ी में उनके द्वारा सरकारी स्कूलों में सीएसआर के माध्यम से जो फर्नीचर, बच्चों को बैग, कापियॉ, जुमेट्री बाक्स प्रदान करने की जो योजना तैयार की गयी थी उसके तहत आज जनपद में कार्य आरम्भ हो गया है। इस योजना की शुरू आत आज जिलाधिकारी एन पी सिंह द्वारा विसरख ब्लाक के ग्राम छोटी मिलक के प्राथमिक स्कूल में बच्चों को स्कूल बैग, कापियॉ, जुमेट्रीकल बाक्स आदि पढाई से सम्बन्धित सामग्री का वितरण करते हुये की गयी। इस मौके पर जिलाधिकारी श्री सिंह ने सभी बच्चों को मन लगाकर पढाई करने के लिये प्रेरित किया और उनके अभिभावकों का भी आहवान किया कि वे अपने बच्चों को भविष्य सुधारने के उद्देष्य से अपने अपने बच्चों का स्कूल पढाई करने के लिये आवष्यक रूप से भेजे जिला प्रशासन की ओर कमजोर परिवार के बच्चों की  सीएसआर के माध्यम से हर सम्भव मदद  करायी जायेगी और उन्हें पढाई के लिये किसी प्रकार की आने वाली वाधा में प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जायेगा। ज्ञातव्य हो कि इस स्कूल का पूर्ण सौन्दर्य करण का कार्य जिलाधिकारी श्री सिंह की प्रेरणा से कन्फेडरेशन आफ रियल इस्टेट डेवलपर्स एशोसियेशन आफ इण्डिया (क्रिडाई) के माध्यम से कराया गया है और स्कूल में बच्चों के पढाई के लिये डेस्क आदि सामग्री उपलब्ध करायी गयी है स्कूल की रंगाई पुताई एवं शोचालय सहित पूरे स्कूल का सौन्दर्य करण कराने के साथ ही बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्धता के लिये समरसेबिल की स्थापना भी करायी गयी है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर ग्रामीणों का यह भी आहवान किया कि उनका पूर्ण प्रयास है कि सीएसआर के माध्यम से अन्य सरकारी स्कूलों का सौन्दर्य करण चरणबद्ध तरीके से कराया जाये ताकि

ग्रामीण बच्चें सरकारी स्कूलों की ओर प्रेरित होकर अधिक से अधिक ग्रामीण बच्चों का गुणवत्तापरक शिक्षा प्राप्त हो सकें। इस अवसर पर उन्होनें शिक्षा विभाग के अधिकारियों का भी आहवान किया है कि उनके द्वारा भी अपने सभी शिक्षकों को ऐसी प्रेरणा प्रदान की जाये कि वे मन लगाकर ग्रामीण बच्चों कोअच्छी  शिक्षा उपलब्ध कराये ताकि सभी बच्चें आगे चलकर एक महाशक्ति भारत का निर्माण कर सकें। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ए के सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी संध्या सोनी, खण्ड शिक्षा अधिकारी करूणा शर्मा अन्य विभागीय अधिकारी, शिक्षक गण, गॉव के गणमान्य व्यक्ति, तथा क्रिडाई के पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Comments are closed.