हाईटैक कहे जाने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर फोन बूथ फेल
LOKESH GOSWAMI हाईटैक कहे जाने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर फोन बूथ फेल शहर ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा मार्गो को आपस में जोड़ता है….इस यमुना एक्सप्रेसवे पर अकसर हादसे होते रहते है….इस एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे कहे या हादसों का एक्सप्रेसवे कहे सकते है… और ज्यादातर हादसे तेज रफ्तार के कारण होते है….इस एक्सप्रेसवे पर लोग इतनी तेजी से गाड़िया चलाते है जैसे किसी रेस में भाग लेकर रेस को जीत कर कोई ईनाम जितना हो….इस एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से गाडियां ज्यादातर डिसबेलेन्स के कारण हादसों को दस्तक देते है….पलक झपकते ही इस एक्सप्रेसवे पर हादसे हो जाते है….
जीपी समूह द्वारा बनाया गया ये यमुना एक्सप्रेसवे ..ग्रेटर नोएडा से आगरा तक जेपी समूह द्वारा इस एक्सप्रेसवे पर फोन बूथ लगाए गए है ये फोन बूथ लगे तो है मगर ये किसी काम के नहीं है नहीं कोई भी फोन बूथ चालू हालत में नही है…इस एक्सप्रेसवे पर जब कोई हादसा हो जाता है तो इसकी सूचना देने के लिए या कोई परेशानी में फसे हुए लोगों की मदद के लिए इन फोन बूथों को लगाया गया था….लेकिन जब हादसा हो जाता है तो किसी अधिकारी या पुलिस को सूचना देने के लिए इन फोन बूथों का उपयोग नहीं हो पता है….ये फोन बूथ पूरी तरह खराब पडे है….
इस यमुना एक्सप्रेसवे पर सही तरीके से कोई मोनिटरिंग नहीं होती है…..इस यमुना एक्सप्रेसवे पर बकरी, कुत्ता आदि आ जाने से भी हादसे होते है…..इस ऐसी कोई खास सुविधा नहीं है जिससे हादसों को कम किया जाए… इन हादसों को रोकने के लिए मोनिटरिंग बहुत जरूरी है और तेज रफ्तार वाले चालकों के चालन काटे जाए तो हादसों को कुछ कम किया जा सकता है….
Comments are closed.