आपस में कहा सुनी होने पर महिला को मारी गोली
ग्रेटर नॉएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के जुनपत गाँव में गाँव के ही तीन लोगों ने एक महिला रेखा (35 वर्ष) पत्नी हरेन्द्र पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। घायल हालत में महिला को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार की रात लोनी में एक ही गांव के दो पक्षों में शादी समारोह में कहासुनी हुई थी। महिला के परिजनों ने बताया उनके भांजे की शादी थी। बारात दुजाना से गढ़ी चिरौरी लोनी गयी थी। घर के सभी पुरुष शादी में गए हुए थे। जुनपत के रहने वाले पिता बिरजू ,जगत ,करतार भी लड़की पक्ष से शादी समारोह में शामिल हुए थे। बारात चढ़त के दौरान बिरजू, जगत करतार की कहा-सुनी हो गयी थी। आरोप है जब बिरजू ने फोन करके अपने बेटे रॉफी को कहा सुनी होने की सूचना दी। इसके बाद आरोपी युवक हरेन्द्र के घर आ धमके और गाली- गलौच करने लगे। जब हरेन्द्र की पत्नी रेखा छत पर आकर युवकों को गाली-गलौच करने से मना किया तो नशे में धुत युवकों ने नीचे से ही रेखा पर फायरिंग शुरू कर दी ।जिससे कई गोली रेखा को जा लगी लहुलूहान हालत में रेखा वही गिर पड़ी। परिजनों ने घायल हालत में रेखा को कैलाश अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इधर पीड़ित पक्ष ने गांव के ही रॉफी, गोलू , पिंटू व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Comments are closed.