फेडरेशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

LOKESH GOSWAMI

फेडरेशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन ग्रेटर नोएडा में एवरग्रीन फेडरेशन आरडब्लूए  संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने  के उद्देश्य से  फेडरेशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया।  अल्फा 1 स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित बैठक में फेडरशन के अध्यक्ष इलम सिंह नागर ने शेर सिंह भाटी को संयोजक बनाने की घोषणा की।  वहीँ  ए.के. अरोड़ा, प्रमोद भाटी नवीन भाटी, हरेन्द्र भाटी, वाई.पी. शर्मा, ब्रजपाल नगर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। एस.पी. शर्मा जहाँ संगठन के महासचिव होंगे वहीँ  जितेंद्र भाटी संयुक्त महासचिव  का पद संभालेंगे।  हरेन्द्र भाटी “बब्बल”, यतेन्द्र नागर, डी.पी. सिंह, तिलक भाटी, ममता तिवारी, जय सिंह विशारद गौतम को सचिव बनाया गया है। मेघराज भाटी, सी.एस. पुंडीर, सुशील त्यागी, पवन नागर संयुक्त सचिव होंगे।  कोषाध्यक्ष महावीर आर्य और कानूनी सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार नागर बनाये गए हैं।  संतराम भाटी, राजेश भाटी, चंद्रशेखर गर्गे संरक्षक होंगे। कार्यकारिणी सदस्य में  जिले सिंह, महेंद्र पाल, हातम भाटी, सतवीर नेता जी, रणवीर प्रधान, विक्रम कसाना, देवेश चौधरी, चित्रा  गुप्ता, जया मित्तल,  अर्चना शर्मा, हातम सिंह, सतीश भाटी का नाम शामिल किया गया है। इस मौके पर सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों को फूल माला पहना कर सम्मानित किया ।

Comments are closed.