देवर्षि नादर की जयंती पर विचार गोष्ठी,व सम्मान समारोह
ग्रेटर नोएडा विश्व संवाद केन्द्र गौतमबुद्धनगर के कैलाश अस्पताल के सभागार में एक विचार गोष्ठी और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे ग्रेटर नोएडा के पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर देवर्षि नारद के उन गुणों को याद किया गया जो पत्रकारिता को संवेदना से युक्त और समाजनिष्ठा बनाती है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख जे. नन्द कुमार ने कहा कि महाभारत में युधिष्ठिर से प्रश्न पूछते हुए कहा था कि तुम्हारे शासन में क्या ऐसी व्यवस्था है कि सभी सूचनाएं समाज के सबसे निचले व्यक्ति तक पहुंच सके..। पत्रकारिता आज भी यही आदर्श है, देवर्षि नारद जनहित और प्रमाणों से युक्त संवाद के लिए जाने जाते थे,इस लिए समाज के सभी वर्गों में और देवताओं से राक्षसों तक सभी में उनके समाचारों की विश्वसनीयता थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गढ़वाल व बदायूं विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि नारद को जिस रूप में प्रचारित किया जाता रहा है पौराणिक ग्रन्थों के प्रतिकूल और आपत्ति जनक है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभातम समूह के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि जिन संकटों के बीच आज पत्रकार समाचारों का संकलन कर रहे हैं उनके लिए बड़ी चुनौती होती है। इस दौरान ग्रेटर नोएडा शहर के पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अवधेश कुमार ने किया। इस दौरान पीयुष शर्मा,कुलदीप सहित शहर के आरएसएस के समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments are closed.