भाजपा बिसरख मंडल की बैठक।

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा। भाजपा बिसरख मंडल की बैठक बैदपुरा गांव में राजे कसाना के आवास पर हुई। बैठक की अध्यता मंडल अध्यक्ष विजय नागर ने की और संचालन सतवीर नागर ने किया। बैठक में बोलते हुए बीजेपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि सदस्य संख्या के आधार पर बीजेपी दुनिया में नंबर वन पार्टी बनाना है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सात महीने के कार्यकाल में आम जनता से जुडे पेट्रोल,डीजल, रसोई गैस के दाम कम हो गए। गैस की कालाबाजरी रूक गई है। महगाई कम हो गई है आम जनता मोदी जी के कार्यों से खुश है। बैठक में चरनजीत नागर, मुकेश नागर, अनिल पंडित, जितेन्द्र अग्रवाल, पवन शर्मा, मनोज गर्ग, मनोज खारी, सुभाष तौगड,देवेन्द्र गुर्जर ,रविन्द्र चंदीला, रजत शर्मा समेत सेकडों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Comments are closed.