डेंटल कॉलेज के छात्र-छात्रा को ग्रेटर नॉएडा ला रही कैब अचानक असंतुलित होकर पानी टैंकर से जा टकराई।
LOKESH GOSWAMI डेंटल कॉलेज के छात्र-छात्रा को ग्रेटर नॉएडा ला रही कैब अचानक असंतुलित होकर पानी टैंकर से जा टकराई। आज दोपहर में ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर इको कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में छात्र-छटा समेत चालक व परिचालक घायल हो गये। घायल छात्र और चालाक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से काश्मीर के रहने बाला इदरीस और मेहनूर ग्रेटर नोएडा के आईटीएस डेंटल कॉलेज के छात्र हैं। दोनों दिल्ली में रह कर अप- डाउन करते हैं। आज दोपहर दोनों एक ही कैब पर सवार होकर ग्रेटर नोएडा आ रहे थे। शफीपुर के निकट कैब अचानक असंतुलित होकर वहां पहले से मौजूद पानी टैंकर से जा टकराई। । वहीँ घायल हालत में दोनों छात्र छात्रों व चालाक व परिचालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
Comments are closed.