राष्ट्रीय लोकाधिकार संगठन के वार्षिकोत्सव पर ग्रामीण भारत की समस्याए एवं समाधान का आयोजन

lokesh goswami

 राष्ट्रीय लोकाधिकार संगठन के वार्षिकोत्सव पर ग्रामीण भारत की समस्याए एवं समाधान का आयोजन ग्रेटर नोएडा  राष्ट्रीय लोकाधिकार संगठन देश के सर्वांगीण विकास, आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए समर्पित राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन है। संगठन की गौतमबुद्ध नगर ईकाई द्वारा आज ग्रेटर नोएडा में “वार्षिक उत्सव” आयोजित किया गया। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय था ग्रामीण भारत की समस्याएं एवं समाधान।कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय चेयर मैन एवं मेरठ तथा आगरा मंडल के पूर्व कमिश्नर श्री श्रवण कुमार शर्मा आईएएस (सेवानिवृत) द्वारा की गयी। विचार संगोष्ठी में चेयरमैन व एमडी प्रकाश हॉस्पिटल के राष्ट्रिय सलाहकार डॉ बी.एस. चौहान, , श्री जय प्रकाश नागर पूर्व न्यायधीश, श्री जी सी शर्मा डीप्टी चेयरमैन, श्री प्रशांत त्यागी; महासचिव एवं सलाहकार हिंदी समिति पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार, श्री ए.डी. पाण्डेय; मंडल अध्यक्ष आईआईए, श्री मयंक अग्रवाल; एम.डी. आईआईएमटी कालेज , श्री रविन्द्र भाटी; पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने विचार प्रस्तुत किये। गोष्ठी में इस बात पर चिंता व्यक्त की गयी की यद्यपि आज भी देश की लगभग 70 % आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रही है और कृषि क्षेत्र लगभग 50 % से अधिक रोजगार देता है। परन्तु देश की सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान लगातार घट रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं संसधनों में कमी है और देश की कृषि योग्य भूमि का लगभग 2/3 भाग आज भी सिंचाई के लिए मानसून पर निर्भर है। पिछले वर्षों में कृषि से होने वाली आय नागनी वृद्धि हो रही है। अत: ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधर के लिए उच्च प्राथमिकता पर कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीण सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य एवं शिक्षा में सुधार पर भी बल दिया। कार्यक्रम में देवेन्द्र कुमार पवाँर डिप्टी चेयरमैन,एडवोकेट  श्री मुकेश कुमार शर्मा, सचिव ग्रेटर नोएडा रामलीला कमिटी, श्री ओमवीर अवाना चेयरमैन व्यापार मंडल, श्री ओ.पी. भाटी एडवोकेट, श्री सुरेश तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष फोनरवा, श्री हरेन्द्र भाटी सदस्य एक्टिव सिटिज़न टीम, श्री सुरेश कृष्णन, श्रीमती बाला सैनी, श्रीमती पद्मा दीक्षित, श्रीमती शारदा चतुर्वेदी, श्रीमती रेनू गोयल, श्री अंकित अरोड़ा, श्री सुल्तान सिंह खारी तथा लोकेश शर्मा  आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में अनेक ग्रामों के प्रधानों ने भाग लिया। संगठन के जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप भाटी , उपाध्यक्ष श्री अलोक नागर, सुनील प्रधान तथा महासचिव श्री जतन भाटी तथा संगठन की जिला एवं ग्रेटर नोएडा ईकाई के पदाधिकारियों द्वारा अतिथि  का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप भाटी द्वारा धन्यवाद दिया गया

Comments are closed.