दनकौर के स्वास्थ्य कैम्प मे डीएम एनपी सिंह ने सभी डाक्टर्स को निर्देष दिए कि सभी बच्चों के स्वास्थ्य कार्ड बनायें जाये
LOKESH GOSWAMI दनकौर के स्वास्थ्य कैम्प मे डीएम एनपी सिंह ने सभी डाक्टर्स को निर्देष दिए कि सभी बच्चों के स्वास्थ्य कार्ड बनायें जाये जिलाधिकारी एन पी सिंह ने कहा कि आज के बच्चें कल का भारत है अतः हमारे समाज के सभी बच्चें जितने हस्ट-पुस्ट होगे और अच्छे से शिक्षा ग्रहण करेगें तो निष्चित रूप से भारत देश का भविष्य महाशक्ति के रूप में तैयार होगा। श्री सिंह दनकौर में स्थित बिहारी इन्टर कालेज में कुपोषित बच्चों को इससे बाहर निकालने के उद्देष्य से आयोजित स्वास्थ्य कैम्प में उपस्थित बच्चों के माता-पिता, ऑगनवाडी कार्यकत्रियों, सीडीपीओ, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं उनके स्टाफ का आहवान करते हुये उन्हें प्रेरणा दी । उन्होनें कहा कि उनके क्षेत्र में जो भी बच्चें है और जो मानकों के अनुसार कुपोषण के शिकार है सभी ऐसे बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने की पूर्ण कार्यवाही की जाये। उन्होनें इस मौके सभी डाक्टर्स को निर्देष देते हुये कहा कि उनके द्वारा आयोजित स्वास्थ्य कैम्प में सभी कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य का गहनता के साथ परीक्षण किया जाये और जिस कारण से ये बच्चें कुपोषण का स शिकार हुये है उसकी पूर्ण जानकारी करते हुये सभी के स्वास्थ्य कार्ड बनायें जाये और उसमें पूर्ण जानकारी दी जाये कि सम्बन्धित बच्चा किस बीमारी के कारण कुपोषण का सही शिकार हुआ है उसके ईलाज की सम्पूर्ण जानकारी उस कार्ड में अंकित की जाये साथ ही जो चिकित्सक डाईटिंग से सम्बन्धित है उनके द्वारा यह अंकन किया जाये कि उन्हें खाने में किस किस सामग्री/भोजन की आवष्यकता है या किसी प्रकार के प्रोटीन, आयरन, बिटामिन्स आदि जिसकी भी आवष्यकता हो हैल्थ कार्ड में अंकन किया जाये। और सभी चिकित्सकों के माध्यम से यह भी सुनिष्चित किया जाये कि 15 दिन के बाद सभी बच्चों का पुनः स्वास्थ्य परीक्षण करते हुये यह जॉच की जाये कि बच्चों के स्वास्थ्य में कितना सुधार हुआ है और यह प्रक्रिया तब तक जारी रखी जाये जब तक कि सभी बच्चें कुपोषण मुक्त न होने पाये। श्री सिंह ने कहा कि सम्बन्धित बच्चों के सभी माता पिता द्वारा हैल्थ कार्ड के माध्यम से उन्हें समय पर आवष्यक दवाईयॉ, सुझाये गये पोशक तत्व एवं निर्धारित भोजन उपलब्ध कराया जाये इस कार्य में सभी ऑगनवाडी कार्यकत्रियों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है अतः उनके द्वारा सभी बच्चों के स्वास्थ्य की प्रतिदिन निगरानी रखी जाये और यह देखा जाये कि उन्हें हैल्थ कार्ड के माध्यम से सभी पोषित खुराक मिल रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें नियमित रूप से सरकार द्वारा जो पुष्टाहार प्राप्त कराया जा रहा है उसे भी नियमित रूप से बच्चों का खिलाया जाये ताकि सभी बच्चें शीघ्रता के साथ कुपोषण से मुक्त हो सकें। आयोजित में हैल्थ शिविर में सभी बच्चों के स्वास्थ्य की जॉच की गयी और उन्हें चिकित्सा विभाग के माध्यम से आवष्यक दवाईयॉ एवं बिटामिन्स सम्बन्धित सप्लीमैन्ट्री फूड भी उपलब्ध कराये गयें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर बच्चू सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा आर के गर्ग, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ए के सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नन्दनी सिंह, पीएचसी के सभी चिकित्सकगण, कार्यक्रम विभाग के अधिकारी गण, ब्लाक प्रमुख अमरीश भाटी, क्षेत्र की ऑगनवाडी कार्यकत्री, एएनएम तथा आदि गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
Comments are closed.