ईनामी बदमाश गिरफ्तार

LOKESH GOSWAMI

ग्रेटर नोएडा में बीती रात गश्त के दौरान एक हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी पर 5000 रूपये का ईनाम था। पुलिस को इस आरोपी के पास से एक देशी तमंचा बरामद किया है। वर्ष 2012 में थाना दनकौर इलाके में हुई एक हत्या के मामले में ये फरार चल रहा था। थाना ईकोटैक प्रथम के थानाध्यक्ष ने बताया कि इस आरोपी ने एक हत्या की थी जिसके चलते ये फरार चल रहा था। इस आरोपी पर एसएसपी डॉक्टर प्रीतेन्दर सिंह ने पांच हजार का ईनाम घोषित किया था।

Comments are closed.