क्राउन प्लाज़ा होटल के कमरे में मिला एनआरआई का शव
ग्रेटर नोएडा के क्राउन प्लाज़ा होटल के कमरे में मिला एनआरआई का शव। मृतक की पहचान सुनील भेरमानी (28 वर्ष ) के रूप में हुई है। वो दुबई से इण्डिया अपने दोस्त की शादी में आया था। सुनील आस्ट्रेलिया में एमबीए करने के बाद वहीं नौकरी कर रहा था। वह दुबई में रहने वाले अपने दोस्त अश्वनी राम चंदानी की शादी में शामिल होने के लिए 27 जनवरी को ग्रेटर नोएडा आया था। सूरजपुर स्थित क्राउन प्लाजा में तीन दिनों से शादी की रस्म चल रही थीं। पुलिस का कहना है कि दुबई समेत कई स्थानों से करीब 250 लोग शादी में शामिल होने के लिए मंगलवार को… ग्रेटर नोएडा आए थे। होटल के रूम नंबर 1008 में सुनील अपने दोस्त निकुंज के साथ ठहरा था। बुधवार को रात भर दोस्तों के बीच शराब का दौर चला। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे नाश्ते के बाद सुनील अपने रूम में गया। पुलिस ने बताया कि सुनील के दोस्त दोपहर करीब ढाई बजे उसे खाने के लिए लेने रूम पर गए। लेकिन उसे सोया देखकर वह वापस चले गए। शाम पांच बजे वह दोबारा रूम पर पहुंचे। उन्होंने शादी समारोह में शामिल होने के लिए सुनील को जगाने का प्रयास किया। लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। दोस्त आनन फानन उसे लेकर कैलाश अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस एनआरआइ की मौत का कारण अधिक शराब पीने की वजह से हार्ट अटैक की आशंका है। इधर एसपी ग्रामीण ब्रजेश कुमार का कहना है पुलिस ने सुनील के दोस्तों से पूछताछ की गई है। प्रथम दृष्टया उसकी मौत शराब के अत्यधिक सेवन से होने की आशंका है। होटल के कर्मचारियों से भी पुलिस मामले में पूछताछ की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Comments are closed.