ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कंटेनर के पलटने से 3 बच्चो सहित 10 लोग घायल

LOKESH GOSWAMI  ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कंटेनर के पलटने से 3 बच्चो सहित 10 लोग घायल आज सुबह एक्सप्रेसवे पर कंपनी की कैब इनोवा कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में इनोवा कार में सवार लगभग 3 बच्चो सहित 10 लोग घायल  हो गए जिसमे दो की हालत गंभीर  है। मिली जानकारी के मुताबिक आज लगभग 9 बजे ग्रेटर नोएडा परीचौक से सवारी भर कर इनोवा कार नोएडा की तरफ  जा रही थी। गलगोटीया अंडरपास के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने इनोवा में टक्कर मार दी। जिसके बाद इनोवा कार  में सवार लोग घायल हो गए। सभी को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से चार को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गयी। वहीँ दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में साईं मंदिर डेल्टा 3 के पास कंटेनर पलट गया। हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए। तीनो बच्चों को उपचार के लिए दयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बच्चों के नाम निरंजन (9 वर्ष ), अजय (1 वर्ष ) व आरती(3 वर्ष ) हैं। बच्चों के अभिभावक वहीँ माली का काम कर रहे थे। बच्चे फूटपाथ पर खेल रहे थे। तभी कंटेनर की चपेट में आ गए।

Comments are closed.