चूहड़पुर गाँव के समीप जयदेव इन्फ्राटेक बिल्ड़र साइट पर बने तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत
LOKESH GOSWAMI ग्रेटर नोएडा कासना कोतवाली क्षेत्र के चूहड़पुर गाँव के समीप चाइ 5 में जयदेव इन्फ्राटेक का निर्माण चल रहा है। वहीँ बेसमेंट के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था जिसमे पानी भरने के कारण तालाब बन गया है। आज चूहड़पुर गांव से 5 बच्चे तालाब में नहाने आये थे। इस दौरान एक बच्ची मोनिका (13 वर्ष ) व सोनू (12 वर्ष ) तालाब में डूबकर दोनो बच्चों की मौत हो गयी। दोनों बच्चे चूहड़पुर गांव के हैं। सुचना मिलते ही ग्रामीणो सहित पुलिस मौके पर पहुंच गयी और दोनों बच्चो को तालाब से बाहर निकला कर नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया जहा डाक्टरों ने दोनों बच्चो को मृतक घोसित कर दिया वही पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेज दिया है और अपनी जांच में जुट गयी है 

Comments are closed.