जिले में कही पर भी इनसेनेटरी लैट्रिन पाई गयी तो उसके विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जाएगी और उसे तत्काल तुड़वाया जायेगा
LOKESH GOSWAMI जिले में कही पर भी इनसेनेटरी लैट्रिन पाई गयी तो उसके विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जाएगी और उसे तत्काल तुड़वाया जायेगा आज जिलाधिकारी एन पी सिंह ने कहा कि जिले में कही पर भी इनसेनेटरी लैट्रिन पाई गयी तो उसके विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जाएगी और उसे तत्काल तुड़वाया जायेगा ताकि कोई भी स्वच्छकार हाथ से गन्दगी न उठाने का कार्य न कर सकें। श्री सिंह ने कलेक्टेण्ट में अपने आफिस कक्ष में स्वच्छकार विमुक्ति योजना को जनपद में पूर्णतः लागू कराने के उद्देष्य से जिला निगरानी समिति की बैठक में अध्यक्षता करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को आवष्यक दिशा निर्देष दे रहे थे।उन्होने समीक्षा करते हुये कहा कि स्वच्छकारों का विगत 2011 में जो सर्वे हुआ था उसके आधार पर 66 स्वच्छकार ग्रामीण क्षेत्र में तथा 28 स्वच्छकार शहरी क्षेत्र में जो चिन्हित किये गये थे उन सभी का पुनः सर्वे कर यह देखा जाये कि वर्तमान में इनके द्वारा क्या कार्य किया जा रहा है और उनके परिवारों के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी बच्चों की शिक्षा के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी एकत्र की जाये और उसके आधार पर तत्काल कार्यवाही की जाये। श्री सिंह ने कहा कि सर्वे के आधार पर उनके पुर्नवास की पूर्ण योजना बनाकर उन्हें लाभान्वित किया जाये यदि उनके बच्चें स्कूल में शिक्षा ग्रहण नहीं कर रहे है तो उन्हें स्कूलों में दाखिला दिलाने की कार्यवाही शिक्षा विभाग करायेगा । जिलाधिकारी ने इस अवसर पर यह भी कहा कि यदि सम्बन्धित स्वच्छकार कोई अपना रोजगार करना चाहता है तो उसे सम्बन्धित अधिकारिेयों के द्वारा प्रषिक्षण एवं उसे ऋण दिलाने की तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिष्चित की जाये ताकि उनके द्वारा अपना स्व रोजगार आरम्भ किया सकेे। नगरीय क्षेत्रों में अधिषासी अधिकारी के द्वारा यह सुनिष्चित किया जाये कि उनके क्षेत्र में कही पर भी कोई इनसेनेटरी लैट्रीन संचालित नहीं होनी चाहिये इस प्रकार का उनसे प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लिया जाये और इसी प्रकार की कार्यवाही ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से की जानी है। दोनों अधिकारियों को यदि कही पर कोई ऐसा शोचालय मिलता है तो उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुये उसे ध्वस्थ कराने की तत्काल कार्यवाही की जायेगी। । उन्होने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देषित करते हुये कहा कि उनके द्वारा उनके पुर्नवास सम्बन्धी योजना में बजट प्राप्त करने के लिये जो प्रस्ताव शासन को भेजा गया है उसमें उच्च स्तरीय कार्यवाही निरन्तर रूप से की जाये ताकि उसका लाभ जनपद के सभी स्वच्छकारों को प्राप्त हो सकें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि इस बैठक में जो अधिकारी नहीं आये है उनका स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाये। आयोजित बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिषासी अधिकारी नगरपालिका दादरी, पीओ डूडा अनुपस्थित पाये गये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी माखनलाल गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी करूणेष त्रिपाठी, अधिषासी अधिकारी गण नगर पालिका एवं नगर पंचायत अन्य अधिकारी गण तथा सदस्य गण मौजूद थे।
Comments are closed.