ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
LOKESH GOSWAMI ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
ग्रेनो में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आज अभियान चलाया गया। अभियान के तहत एसएसपी के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सैकड़ों लोगों का चालान काट कर दंडित किया गया। शहरी क्षेत्र में एसएसपी खुद व देहात क्षेत्र में एसपी देहात इस अभियान की कमान संभाल रहे थे। क्षेत्र के सभी सीओ व थाना प्रभारियों को दो घंटे के लिए सड़क पर वाहन जांच के लिए उतारा गया था। एसएसपी भी वायरलेस सेट की मदद से देहात क्षेत्र के जांच प्वाइंट पर नजर लगाए हुए थे! कासना कोतवाली क्षेत्र में अल्फा कामर्शियल बेल्ट गोलचक्कर के समीप सीओ प्रथम के दिशा निर्देश पर कुल 101 विभिन्न वाहन चालकों को चालान काट कर दंडित किया गया।
कहां हुए कितने चालान
कासना : 101
सूरजपुर : 20
दनकौर : 12
बादलपुर : 16
दादरी : 36
Comments are closed.