तंजानिया के राष्ट्रपति जकाया म्रिशो किकवेते न्यू हॉलैंड टैक्टर कम्पनी में 300 टैक्टर ख़रीदे

LOKESH GOSWAMI 

तंजानिया के राष्ट्रपति जकाया म्रिशो किकवेते न्यू हॉलैंड टैक्टर कम्पनी में 300 टैक्टर खरीदने का ऑडर देने आये आज ग्रेटर नोएडा में तंजानिया के राष्ट्रपति जकाया म्रिशो किकवेते न्यू हॉलैंड टैक्टर कम्पनी में आये थे। उन्होंने इस दौरान भारी संख्या में 300 टैक्टर खरीदने का ऑडर दिया।तंजानिया के इस दौरान 300 टैक्टर खरीदने से मेक इन नोएडा एवं मेक इन यूपी के औद्योगिक निर्माण को बढ़ावा मिला । इससे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया के नारे को काफी महत्व मिलेगा, क्योंकि न्यू हॉलैंड टैक्टर कंपनी प्रधानमंत्री के नारे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती हुई दिखयी पढ़ रही है।ताज्जुव कि बात तो यह है कि महेंद्रा टैक्टर कम्पनी चीन में अपने टैक्टर का निर्माण कर बेच रही थी । वहीं दूसरी तरफ न्यू हॉलैंड टैक्टर बाली कम्पनी ने अपना पैर जमाते हुए तंजानिया में  मेक इन इंडिया और मेक इन यूपी या मेक इन नोएडा का झण्डा तंजानिया में फेहराः दिया है । हालाकि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश के विशेषकर पश्चिमांचल में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक नीति में पिछले 10-15 सालो में किसी की रियायत नहीं दी लेकिन इसके बावजूद ग्रेटर नॉएडा की न्यू हॉलैंड कंपनी विश्व स्तर पर अपने उत्पाद का लोहा मनवाने में जुटी है।और आज न्यू हॉलैंड कंपनी में  तंजानिया के राष्ट्रपति जकाया म्रिशो किकवेतेका का आज स्वागत हुआ । जिससे  जिला प्रशासन पूरी तरह सुरक्षा लगा हुआ था । और राष्ट्रपति के साथ उनका पूरा मंत्री मंडल अमला भी साथ था ।

Comments are closed.