ग्रेटर नॉएडा के मिहिरभोज सिटी पार्क में विश्व योग दिवस पर हज़ारों लोगों ने किया एक साथ योगासन
lokesh goswami आज ग्रेटर नोएडा के विभिन्न पार्को में योग शिविरों का आयोजन किया गया। ग्रेटर नॉएडा शहर के मिहिरभोज सिटी पार्क में श्री रामलीला कमेटी दुवारा ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिक समाज के सहयोग से योग शिविर का आयोजन किया। योग शिविर का उदघाटन एसडीएम बच्चू सिंग ने किया। इससे पहले सुबह 5 समाज द्वारा हवन किया गया। भारतीय योग संस्थान के ग्रेटर नोएडा प्रभारी योग गुरु राम चन्द्र भास्कर ने पार्क में जुटे सैकड़ों लोगों को विभिन्न योग मुद्राएं कराई जिनमे उष्णासन, भुजंगासन, शलभ आसान, पवनमुक्त आसान प्रमुख थे। योग गुरु रामचन्द्र भास्कर ने लोगों को योग का महत्त्व समझाते हुए कहा “योग करेंगे तो आत्मा और परमात्मा का मिलन होगा “. रुड़की से आये आचार्य रणघोल जी ने प्राणायाम कराया जिसमे अनुलोम- विलोम, कपाल भाति और भस्त्रिका प्राणायाम प्रमुख था






Comments are closed.