आई०आई०एम०टी० ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया
LOKESH GOSWAMI
आई०आई०एम०टी० ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से शिक्षकों एवं विघार्थियों को योग की महत्ता एवं योग करने की विभिन्न विघाओं के बारे में बताया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एस० के० कंसल, चीफ पेटर्न एवं मुख्य योग शिक्षक पंतजलि योगपीठ नोएडा समिति थे। श्री एस० के० कंसल ने विघार्थियों को योग की महत्ता के विषय में अवगत कराया तथा कॉलेज में योग कार्यषाला के आयोजन एवं युवा पीढ़ी की भागीदारी पर हर्ष व्यक्त किया। इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती ओमनाश्री, निदेषक ‘द ट्राइंक्विल पाथ’ गाजियाबाद थी। श्रीमती ओमनाश्री ने विघार्थियों एवं शिक्षकों को ध्यान व् विभिन विघाओं से अवगत कराया व छात्रों की कार्यक्रम में भागीदारी पर उन्हें बधाई दी। इंजीनियरिंग के कार्यकारी निदेशक प्रो० (डॉ०) संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया व कॉलेज में समय-समय पर योग कार्यषाला के आयोजन पर बल दिया। कार्यक्रम के संयोजक श्री कृष्णवीर सिंह ने अतिथियों एवं छात्रों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ० श्रीमती सीमा शर्मा, श्री आषीष गोपाल वर्मा, डॉ० एस० एन० मिश्रा, श्री ए० के० श्रीवास्तव तथा आई०आई०एम०टी० संस्थान के षिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Comments are closed.