अंतर्राज्यीय वाहन लूट गैंग के लूटेरे गिरफ्तार

lokesh goswamin आज दादरी पुलिस नें चेकिग के दौरान अंतर्राज्यीय वाहन लूट गैंग के लूटेरो को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी सीओ दादरी अनुराग सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी हरेराम सिंह यादव अपने पुलिस कर्मियों  के साथ कांशीराम आवास कालोनी के सामने संदिग्ध वाहनो की चेकिंग कर रहे थे। तभी सेक्टर जू एक की तरफ से एक आई -10 कार आती दिखयी दी। प्रभारी पुलिस कर्मियों ने कार चालक को रूकने को कहा । मगर बदमाश ने होशियारी दिखाते हुए कार को वापस घूमा लीया । बदमाश कार को तेज गति से भागने लगे। वहीं पुलिस ने घेराबंदी करके कुछ किलोमीटर की दूरी पर कार में सवार बदमाशों को कर लिया । जब बदमाश गाड़ी के दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहे तब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद युवकों ने कार को दिल्ली से लूटने की बात स्वीकार की । पुलिस ने लूटेरो की निशानदेही पर अजायबपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग एरिया से दो कार (करोला ,बैगनआर) व आठ मोटर साइकिले बरामद की। लूटेरो से दो तंमचे व चार कारतूस बरामद हुए हैं । लूटेरों की पहचान कुलदीप भाटी पुत्र बलराज ग्राम नियाना, दीपक नागर पुत्र हातम सिंह निवासी बागपुर , संदीप पुत्र श्योराज सादोपुर के रूप मे हुई है। जबकि कुलदीप भाटी पांच लाख की लूट मे सूरजपुर कोतवाली से वाछिंत चल रहा है। लूटेरों ने दिल्ली व एनसीआर में कार व मोटरसाइकिल की लूट व चोरी करने की बाते स्वीकारी है। दादरी पुलिस ने तीनो लूटेरो को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Comments are closed.